अशोकनगर में घना कोहरा, विजिबिलिटी 50 मीटर:सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, दिन में भी हेडलाइट जलाकर चल रहे वाहन, तीन दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

अशोकनगर जिले में जनवरी महीने की शुरुआत से ही कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बार-बार बदल रहे मौसम के बीच रविवार को इस महीने का दूसरा सबसे घना कोहरा छाया रहा। सुबह से ही घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी घटकर लगभग 50 मीटर रह गई। सड़कों पर वाहन चालकों को अपने वाहनों की हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा, ताकि सामने से आ रहे वाहनों को दूर से ही आने का आभास हो सके। घने कोहरे के साथ-साथ सर्द हवा भी चल रही है, जिससे ठिठुरन और बढ़ गई है। बादल छाए रहने और कोहरे के कारण सूर्य के दर्शन नहीं हो रहे, जिससे ठंड का प्रकोप और बढ़ गया। 9 डिग्री पहुंचा न्यूनतम पारा
इस दौरान अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई, जो 19 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। जबकि एक दिन पहले ठंड से कुछ राहत मिली थी और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इसी तरह न्यूनतम तापमान भी घटकर 9 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। दिन और रात के तापमान में इस गिरावट से ठंड का असर सबसे अधिक महसूस किया जा रहा है। मौसम विभाग ने अशोकनगर जिले में अगले दो से तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने का अनुमान जताया है। इस दौरान बादल छाए रहने के साथ घना कोहरा और सर्द हवाएं चल सकती हैं। तापमान में और गिरावट आने की संभावना है, जिससे ठंड का असर जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *