सुसाइड करने नदी में कूदी युवती:मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल निकाला बाहर, परिजनों को सुरक्षित सौंपा

सुसाइड करने शिवनाथ नदी में छलांग लगाने वाली एक युवती की जान पुलिस की तत्परता से बच गई। युवती शिवनाथ नदी में सुसाइड करने के लिए कूद गई थी। मौके पर तैनात डायल-112 के आरक्षक ने स्थानीय लोगों की मदद से महिला को तत्काल नदी से बाहर निकाला। इससे उसकी जान बच गई। काफी देर से बैठी थी नदी किनारे
घटना शनिवार की शाम की है। जानकारी के अनुसार डायल 112 के डीपीसीआर को सूचना मिली कि एक अज्ञात महिला शिवनाथ नदी में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास कर रही है। काफी देर से महिला नदी के किराने बैठी हुई थी। सूचना मिलते ही दुर्ग थाना क्षेत्र में डायल 112 के चिता-2 वाहन को इवेंट दिया गया। डायल 112 की टीम ने बिना समय गंवाए तत्काल घटनास्थल की ओर रवाना होकर स्थिति को गंभीरता से लिया। लोगों ने जब बता करने की कोशिश की तो नदी में कूदी
महिला काफी देर तक नदी के पास बैठी थी। इस दौरान स्थानीय लोगों ने जब बात करने की कोशिश की तो वो भागने लगी, इसके बाद महिला ने तत्काल नदी में छलांग लगा दी। छलांग लगाने के दौरान ही डॉयल-112 के आरक्षक जावेद अहमद खान ने महिला को लोगों की मदद से तत्काल बाहर निकाला। पुलिस ने जब महिला से कारण पूछा तो महिला ने गुमशुम होकर बैठी रही। महिला किसी से भी बात नहीं कर रही थी। पुलिस जब महिला को थाने लेकर आई तो भी वो कुछ भी नहीं बोल रही थी। काफी देर के बाद पुलिस ने महिला के घर की जानकारी जुटाई और उसे उसके घर जाकर छोड़कर आई। मोहन नगर की रहने वाली है महिला
दुर्ग कोतवाली थाना प्रभारी नवीन राजपूत ने बताया कि डायल-112 और पेट्रोलिंग टीम के जवानों की तत्परता से महिला को सुरक्षित उसके घर पहुंचाया गया है। सुसाइड करने पहुंची महिला का नाम पूनम श्रीवास्तव (40 वर्ष) है। महिला मोहन नगर की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक कारणों से मानसिक तनाव में थी और इसी कारण उसने आत्महत्या करने की नीयत से शिवनाथ नदी में छलांग लगा दी थी। पुलिस ने आवश्यक पूछताछ और समझाइश के बाद महिला को सकुशल उसके मां और भाई के सुपुर्द कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *