सीहोर में तीन बहनों ने पिता को दी मुखाग्नि:सड़क दुर्घटना में हुई थी मौत; बेटियां बोली- पापा ने बेटा-बेटी में भेदभाव नहीं किया

सीहोर में मंडी क्षेत्र के मुक्तिधाम में तीन बेटियों ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। ये देख श्मशान में मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गई। जानकारी के अनुसार मंडी जनता कॉलोनी निवासी सुशील शिवहरे (50) का शनिवार को सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। सुशील गल्ला मंडी में व्यापारी थे। वे हर महीने उज्जैन की धार्मिक यात्रा करते थे। शनिवार को भी वे उज्जैन जा रहे थे, तभी दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। बेटियां बोली- पापा ने कभी भेदभाव नहीं किया
सुशील की तीन बेटियां हैं, लेकिन कोई बेटा नहीं है। उन्होंने अपनी बेटियों को बेटों की तरह पाला था। अब उन्हीं बेटियों ने पिता के अंतिम संस्कार में हिंदू रीति-रिवाजों का पालन करते हुए मुखाग्नि दी। बेटियां इशा और कशिश ने बताया कि पापा ने बेटे और बेटी में कभी भेदभाव नहीं किया। इसलिए हमने बेटे और बेटी दोनों का फर्ज निभाने के लिए ये निर्णय लिया। सुशील शिवहरे की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में व्यापारी, मित्र और परिजन शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *