भास्कर न्यूज |गुमला बजार टांड़ गुमला में एक टेंपो चालक से कैलकुलेटर में जोड़ घटाव करने के लिए मोबाइल मांग कर एक युवक फरार हो गया। इसके बाद शनिवार की शाम के 5 बजे फोरी गांव निवासी 20 वर्षीय रामवीर उरांव गुमला थाना पहुंचा। जहां आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। युवक ने बताया दिन के 2 बजे सब्जी लोड कर बाजार टांड़ पहुंचा। जहां सब्जी उतार रहा था। तभी एक युवक आया और मोबाइल मांगा साथ ही कहा कि मोबाइल का कैलकुलेटर निकाल कर दो जोड़ घटाव करना है। इसके बाद मोबाइल में कैलकुलेटर से जोड़ घटाव करने लगा। इसी बीच में ऑटो में बचा हुआ सब्जी को उतारने लगा। तभी वह युवक मौका देखकर वहां से फरार हो गया।


