गुना में कोहरे के कारण विजिबिलिटी 50 मीटर:शनिवार को राहत के बाद रविवार को फिर तेज सर्दी; अलाव तापते दिखे लोग

गुना में शनिवार को सर्दी से मिली थोड़ी राहत के बाद रविवार को एक बार फिर कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो गया है। रविवार सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी घटकर 50 से 100 मीटर तक रह गई। कोहरे के कारण वाहन चालकों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर निकलना पड़ा। वहीं, मॉर्निंग वॉक पर आने वाले लोगों की संख्या में भी कमी देखी गई। 10 बजे तक छाया रहा घना कोहरा
शनिवार रात से ही ओस गिरने लगी थी। रविवार सुबह 7 बजे से कोहरा छाना शुरू हुआ, जो 10 बजे तक काफी घना हो गया। 10 बजते-बजते विजिबिलिटी महज 50 मीटर रह गई। धूप न निकलने से दिन भर तेज सर्दी का अहसास होता रहा। लोग ठंड से बचने के लिए सुबह अलाव तापते नजर आए। रविवार को न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नए साल में मौसम का उतार-चढ़ाव गौरतलब है कि दिसंबर के आखिरी हफ्ते में 6 दिन न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा था। पूरे महीने में एक ही दिन पारा 8 डिग्री से नीचे गया था। ।।।।।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *