जबलपुर में युवक की हत्या…पोस्टमॉर्टम में 12 घाव मिले:सीसीटीवी में दिखे 6 संदिग्ध युवक, पुलिस कर रही तलाश

जबलपुर से करीब 20 किलोमीटर दूर शहजपुर में शनिवार को एक युवक की हत्या कर दी गई। घटना के समय पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में 6 संदिग्ध युवक रिकॉर्ड हुए हैं, जिनकी तलाश भेड़ाघाट थाना पुलिस कर रही है। मृतक की पहचान महेंद्र साहू (27) के रूप में हुई है। वह ग्वारा गांव का रहने वाला था। रविवार को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि महेंद्र साहू के शरीर पर चाकू से 12 वार किए गए थे, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। एसपी के निर्देश पर पुलिस की तीन टीमें गठित कर दी गई हैं, जो आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं। ड्राइवर नहीं मिलने पर खुद चला रहा था गाड़ी महेंद्र साहू पहले मेडिकल शॉप में काम करता था। दवाओं की जानकारी होने के कारण वह गांव-गांव जाकर ग्रामीणों का इलाज भी करने लगा था। इसी वजह से लोग उसे “डॉक्टर साहब” कहकर बुलाने लगे थे। इसके साथ ही वह ट्रेवल्स का काम भी करता था। शुक्रवार दोपहर उसे उज्जैन के लिए बुकिंग मिली थी। ड्राइवर उपलब्ध नहीं होने पर उसने खुद गाड़ी ले जाने की बात अपने पिता से कही, जिसकी उन्होंने अनुमति दे दी। शाम करीब 5 बजे महेंद्र अपनी व्हाइट स्कॉर्पियो (MP 04 TB 0382) लेकर जबलपुर के लिए रवाना हुआ। पिता को बताया था गाड़ी खराब होने की बात शुक्रवार रात महेंद्र जबलपुर में ही रुका। शनिवार सुबह करीब 10 बजे उसने पिता को फोन कर बताया कि शहजपुर के पास गाड़ी खराब हो गई है और बुकिंग कैंसिल हो गई है। उसने कहा कि गाड़ी ठीक करवाकर शाम तक घर लौट आएगा। गाड़ी सुधारने के लिए उसने जबलपुर से दो मैकेनिक बुलाए। पुलिस जांच में सामने आया है कि जब तक मैकेनिक गाड़ी ठीक कर रहे थे, महेंद्र उनकी बाइक लेकर शराब पीने चला गया था। करीब आधे घंटे बाद लौटने पर मैकेनिक क्लच खोलकर गाड़ी जबलपुर ले गए। इसके बाद महेंद्र गाड़ी में अकेला बैठा रहा। खुद को बचाने की कोशिश में हाथ पर लगा पहला वार पुलिस के अनुसार, जब आरोपी वहां पहुंचे, तब महेंद्र अकेला ही गाड़ी में मौजूद था। आरोपियों ने उसे गाड़ी से बाहर निकालकर चाकू से हमला किया। उसने बचाव की कोशिश की, जिससे पहला वार उसके दाहिने हाथ में लगा। इसके बाद उस पर लगातार चाकू से हमले किए गए। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक, महेंद्र के शरीर पर कुल 12 चाकू के घाव पाए गए, जिसमें गर्दन, हाथ, पीठ और सीने पर चोट के निशान शामिल हैं। अधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शहपुरा में भी हुआ था विवाद पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि शुक्रवार शाम घर से निकलने के बाद महेंद्र शहपुरा गया था, जहां शराब पीने के दौरान उसका स्थानीय युवकों से विवाद हो गया था। विवाद के बाद उसे शराब दुकान से भगा दिया गया था। इसके बाद वह जबलपुर पहुंचा और वहीं रात बिताई। बताया जा रहा है कि महेंद्र को शराब पीने की आदत थी और वह अक्सर नशे की हालत में रहता था। CCTV में कैद हुए 6 संदिग्ध जिस समय बीच सड़क पर दिनदहाड़े महेंद्र की हत्या की गई, उस दौरान दो बाइकों पर सवार 6 युवक पास ही खड़े दिखाई दिए। सीसीटीवी फुटेज में कैद इन युवकों की पुलिस तलाश कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि इन्हीं युवकों से महेंद्र का पहले विवाद हुआ था। घटना के बाद मौके पर पहुंची डॉग स्क्वॉड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने वाहन और आसपास के क्षेत्र से अहम साक्ष्य जुटाए हैं। मामले की जांच की जा रही एफएसएल अधिकारी डॉ. नीता जैन ने बताया कि यह एक गंभीर और जघन्य हत्या का मामला है। मृतक के शरीर पर धारदार हथियार से कई वार किए गए हैं। मौके से कुछ महत्वपूर्ण साक्ष्य भी एकत्र किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जांच तेजी से चल रही है और जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *