फरीदाबाद में ठेकेदार ने श्रमिक की दांतों से काटी उंगलियां:मजदूरी मांगने के लिए गया था, मारपीट की, MP का रहने वाला

फरीदाबाद जिले के कच्चा खेड़ी रोड इलाके से एक मजदूर को अपनी अपना मेहनताना मांगना भारी पड़ गया। निर्माण ठेकेदार ने मजदूर पर हमला कर दिया। आरोप है कि ठेकेदार ने गुस्से में आकर उसके हाथ की तीन उंगलियों को दांतों से काट लिया, जिनमें से दो उंगलियां पूरी तरह अलग हो गई। मध्यप्रदेश से आकर कर रहा मजदूरी घटना में गंभीर रूप से मजदूर हुए कामगार की पहचान लखन के रूप में हुई है, जो ओल्ड फरीदाबाद में किराए के कमरे में रहता है और मूलरूप से मध्यप्रदेश का रहने वाला है। लखन मजदूरी की तलाश में फरीदाबाद आया था और बीते एक महीने से कच्चा खेड़ी रोड के बबलू नामक ठेकेदार के साथ काम कर रहा था। 10 हजार रूपए बकाया मांगा पीड़ित के अनुसार, ठेकेदार पर उसके करीब 10 हजार रुपए बकाया थे। कई बार पैसे मांगने पर उसे धमकाया गया और टाल दिया गया। 30 दिसंबर को जब लखन एक बार फिर अपने मेहनत की कमाई लेने ठेकेदार के घर पहुंचा, तो वहां विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान ठेकेदार ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और हाथ की उंगलियों को दांतों से काट डाला। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर लखन को किसी तरह बचाया। गंभीर हालत में वह सीधे बादशाह खान अस्पताल पहुंचा, जहां उसका प्राथमिक इलाज किया गया। पुलिस ने नहीं ली शिकायत इलाज के बाद जब लखन शिकायत दर्ज कराने खेड़ी पुल थाने पहुंचा, तो वहां से उसे निराशा हाथ लगी। आरोप है कि पुलिस ने उसकी हालत को गंभीर मानने से इनकार करते हुए यह कहकर भगा दिया कि चोट ज्यादा गंभीर नहीं है और मामला दर्ज करने लायक नहीं है। अब पीड़ित लखन मानसिक और शारीरिक पीड़ा से जूझ रहा है। उसका कहना है कि इस हमले के बाद उसका हाथ जिंदगीभर के लिए बेकार हो सकता है। न्याय की आस में वह अब पुलिस कमिश्नर से मिलकर अपनी आपबीती रखने की तैयारी कर रहा है। पुलिस बोलीं- शिकायत नहीं मिली वहीं इस मामले पर खेड़ी पुल थाना प्रभारी देवेंद्र ने कहा कि उन्हें घटना की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यदि किसी पुलिसकर्मी द्वारा लापरवाही बरती गई है, तो उसकी भी जांच कर जवाबदेही तय की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *