करावाड़ा मुस्लिम बस्ती में नवसृजित आंगनबाड़ी शुरू

भास्कर न्यूज | नयागांव उपखंड नयागांव के मुस्लिम बस्ती करावाड़ा में खेरवाड़ा विधायक डॉ. दयाराम परमार की अनुशंसा पर नवसृजित आंगनबाड़ी केन्द्र का शुभारंभ शनिवार को नयागांव प्रधान कमला परमार के मुख्य आतिथ्य में हुआ। नयागांव प्रधान कमला परमार ने कहा कि करावाड़ा के मुस्लिम बस्ती में आंगनबाड़ी केन्द्र खुलने से स्थानीय मुस्लिम बच्चों, महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर आंगनबाड़ी केन्द्र राउमावि करावाड़ा में संचालित किया जा रहा है। समारोह की अध्यक्षता पंसस अब्दुल रहीम मकरानी ने की। विशिष्ट अतिथि बाल विकास परियोजना की पर्यवेक्षक कृष्णा परमार ने आंगनबाड़ी केन्द्र पर होने वाली गतिविधियों, बाल विकास परियोजना से मिलने वाली योजनाओं की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों को दी। इस दौरान विशिष्ट अतिथि फरीद मोहम्मद मकरानी, करावाड़ा पीईईओ कोमल कुमार कवरिया, वार्डपंच सीरनी बानो, जायदा बेगम, सेहनज, बेगम, आलम खां भी मौजूद रहे। भास्कर न्यूज | ओगणा क्षेत्र की ग्राम पंचायत ओड़ा के कालीगार में शनिवार को नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन का उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओड़ा सरपंच रमिला देवी ने की। मुख्य अतिथि संजय जैन व विशिष्ट अथिति देवीलाल मेघवाल उपसरपंच ओड़ा रहे। साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक भानू देवी जैन भी मौजूद रही। आंगनबाड़ी में नवआगंतुक बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। साथ ही नई ड्रेस वितरित कर दूध पिलाया। व्यवस्थापक हिना देवी ने बच्चों को रोजाना समय पर आंगनबाड़ी आने के लिए प्रेरित किया। बावलवाड़ा | उपतहसील क्षेत्र की बरोठी ब्राह्मण ग्राम पंचायत के भैरवी में विधायक डॉ. दयाराम परमार की अनुशंसा पर स्वीकृत आंगनबाड़ी केन्द्र का उद्घाटन शनिवार को खेरवाड़ा पंचायत समिति की प्रधान पुष्पा मीणा ने किया। उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि पुष्पा मीणा ने कहा कि भैरवी में आंगनबाड़ी केन्द्र स्वीकृत होने पर स्थानीय छोटे-छोटे बच्चों, महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। समारोह की अध्यक्षता समाज सेवी मन्नालाल डामोर, विशिष्ट अतिथि शारदा डिण्डोर सुपरवाइजर, साकरचन्द लट्टा, मदनलाल खोखरिया, सूरजमल मेहनत थे। कार्यक्रम को साकरचन्द लट्टा, शारदा डिण्डोर ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर मगनलाल, बाबूलाल मेणात, पूर्व वार्ड पंच शांतिलाल खोखरिया, फूलचन्द खोखरिया, कमलेश निनमा, नाथू खोखरिया, स्थानीय विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राओं सहित ग्रामीण मौजूद रहे। समारोह का संचालन कैलाश जोशी ने किया। अन्त में मन्नालाल डामोर ने धन्यवाद ज्ञापित िकया। “

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *