कटनी में भारत पर्व का आयोजन 26 जनवरी को शाम 6 बजे से नगर निगम ऑडिटोरियम में किया जाएगा। कार्यक्रम की सफल व्यवस्था के लिए अपर कलेक्टर साधना परस्ते ने विभिन्न अधिकारियों को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे हैं। समग्र कार्यक्रम का नेतृत्व नगर निगम आयुक्त नीलेश दुबे करेंगे। कार्यक्रम में सांस्कृतिक और देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसकी जिम्मेदारी डिप्टी कलेक्टर ज्योति लिल्हारे और सहायक परियोजना अधिकारी वनश्री कुर्वेती संभालेंगी। जिला जनसंपर्क कार्यालय मध्य प्रदेश के विकास पर केंद्रित एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन करेगा। कार्यक्रम में मंच संचालन राजेंद्र असाटी और निधि चतुर्वेदी करेंगे। यातायात और पार्किंग व्यवस्था नगर पुलिस अधीक्षक के निरीक्षण में होगी। पुरस्कार वितरण की जिम्मेदारी डिप्टी कलेक्टर प्रमोद कुमार चतुर्वेदी, जिला आबकारी अधिकारी आर.के. बघेल और जिला श्रम अधिकारी केबी मिश्रा को दी गई है। आमंत्रण पत्र वितरण और मंच व्यवस्था कटनी एसडीएम, तहसीलदार और नगर निगम उपायुक्त देखेंगे। कार्यक्रम में लाइट, माइक, टेंट, बैनर, स्वल्पाहार और पेयजल की विशेष व्यवस्था की जाएगी। मंच पर मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के लिए विशेष बैठक व्यवस्था की जाएगी।


