रायगढ़ में युवक ने बहन और जीजा को पीटा:उधार के रुपए वापस नहीं करने पर मारपीट, चेहरे पर आयी चोट, FIR दर्ज

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक युवक ने साथियों के साथ मिलकर अपनी बहन और जीजा की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट की घटना से दोनों को चेहरा और शरीर में चोट पहुंची। मामला उधार में लिए 10 हजार रुपए वापस नहीं करने के कारण घटित हुई। घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम बटुराकछार की रहने वाली मेहतरीन बाई यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका शादी सामाजिक रीति रिवाज के साथ क्रोंधा निवासी महावीर यादव के साथ हुई थी। शादी के एक साल बाद दोनों बटुराकछार में मकान बनाकर रह रहे थे। मेहतरीन बाई का मायका उसके घर से करीब आधा किमी दूरी पर है। महावीर यादव ने कुछ समय पहले अपनी पत्नी के भाई दिनेश यादव से घरेलू काम के लिए 10 हजार रुपए उधार में लिए थे। इसके बाद वह टेण्डा नवापारा रोजी-मजदूरी के लिए चले गया। जहां शनिवार की रात में 8 बजे दिनेश यादव अपने साथी मान सिंह चैहान और होरी सिंह चैहान के साथ उसके घर पहुंचा और अपने उधार के रुपए को वापस मांगने लगा। तब मेहतरीन बाई ने उसे बताया कि अभी उसके जीजा काम करने के लिए गए हैं आकर रुपए लौटा देंगे, कहकर अपने पति को मोबाइल पर काॅल कर बुलाई। तब महावीर वहां पहुंचा, तो उधारी का रुपए मांगते हुए दिनेश और उसके साथी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्कों से जमकर मारपीट करने लगे। पत्नी ने बचाव किया, तो उसे भी पीटा
इसे देखकर मेहतरीन ने बीच-बचाव किया, तो उसके भाई ने अपनी बहन के साथ भी मारपीट किया। जिससे पति-पत्नी दोनों को चेहरे, पेट और शरीर के अन्य हिस्से में चोट पहुंची। घटना के बाद महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *