उदयपुर में एक और रॉयल वेडिंग होगी:कृति सैनन की बहन सिंगर से शादी करेंगी, एक्ट्रेस ने लिखा- मैं बहुत रोने वाली हूं

उदयपुर में अमेरिकी बिजनेसमैन की बेटी की शादी के बाद उदयपुर एक और रॉयल वेडिंग होने जा रही है। सिंगर स्टेबिन बेन और एक्ट्रेस नुपूर सेनन की शादी 11 जनवरी को उदयपुर में होगी। शादी रॉयल तरीके से होगी, जिसमें दोनों के करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल होंगे। वहीं, फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री से भी चुनिंदा नाम ही इस शादी में आएंगे। नुपूर फिल्म एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन है। नुपूर सेनन ने खुद शनिवार को बॉयफ्रेंड स्टेबिन से सगाई की घोषणा की। नुपूर ने खूबसूरत तस्वीरों के साथ सगाई की अनाउंसमेंट की है, जिसके बाद कृति सेनन ने भावुक पोस्ट शेयर की है। उदयपुर में होने वाली इस शादी में नुपूर की बहन और एक्ट्रेस कृति सेनन के करीबी लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। हालांकि इंडस्ट्री के लोगों के लिए मुंबई में रिसेप्शन पार्टी दी जाएगी, जो 13 जनवरी को होने वाला है। नुपूर और स्टेबिन शादी को निजी रखना चाहते हैं। यह शादी इंडस्ट्री गैदरिंग के बजाय परिवार और पुराने दोस्तों के बीच होगी। सेलिब्रेशन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। कृति ने लिखा- मैं बहुत ज्यादा रोने वाली हूं कृति ने नुपूर और स्टेबिन की तस्वीर शेयर कर लिखा है, ‘आह, मैं बहुत ज्यादा रोने वाली हूं।’ नुपूर सेनन ने शनिवार को ऑफिशियल इंस्टाग्राम से सगाई की तस्वीरें पोस्ट की थीं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, शायदों से भरी इस दुनिया में, मैंने अब तक का सबसे आसान ‘हां’ ढूंढ लिया। बता दें कि साल 2024 में, स्टेबिन बेन ने नुपूर के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था- ‘मेरा और नुपूर का रिश्ता बहुत ही शानदार है। हम एक-दूसरे के बहुत करीब हैं। मैंने उसके साथ काफी समय बिताया है और मुझे नहीं लगता कि मेरा किसी और के साथ ऐसा रिश्ता है।’ अक्षय कुमार के साथ नजर आ चुकीं नुपूर नुपूर ने साल 2019 में बी प्राक के म्यूजिक वीडियो ‘फिलहाल’ से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। इसमें उनके अपोजिट अक्षय कुमार नजर आए थे। उसके बाद 2021 में दोनों का साथ में फिलहाल 2: मोहब्बत एलबम आया था। बड़े पर्दे पर नुपूर ने तेलुगु फिल्म ‘टाइगर नागेश्वर राव’ से डेब्यू किया। उसी साल उनका शो ‘पॉप कौन?’ भी रिलीज हुआ था। साल 2026 में नुपूर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में फिल्म ‘नूरानी चेहरा’ से अपना डेब्यू करने वाली हैं। वहीं, स्टेबिन म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। म्यूजिक फील्ड में वो साल 2018 से एक्टिव हैं। उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों के लिए भी गाने गाए हैं। ये खबर भी पढ़ें… —————————– उदयपुर में रणवीर सिंह के साथ नाचे ट्रम्प के बेटे:माधुरी दीक्षित ने किया घूमर; नोरा फतेही ने बॉलीवुड के गानों पर दी परफॉर्मेंस उदयपुर हाल ही एक रॉयल वेडिंग के कारण चर्चा में रहा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बेटे और उनकी गर्लफ्रेंड इस वेडिंग को और खास बना रहे हैं। मेहंदी सेरेमनी में डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर देसी राजस्थानी लुक में नजर आए। उन्होंने गर्लफ्रेंड के साथ कई फोटो भी क्लिक करवाए। ( पूरी खबर पढे़)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *