लोन दिलाने कहकर 14 लोगों के 6.80 लाख ठगे:इटारसी में नटवरलाल वूमेन ने आरपीएफ कॉन्स्टेबल बनवाने ललचाया; नौकरी के लिए रुपए मांगे

नर्मदापुरम के सोहागपुर तहसील में एक नटवरलाल महिला ने नौकरी और आवास लोन दिलाने के नाम पर 14 से ज्यादा लोगों को ठगा। महिला ने खुद को इटारसी नगर पालिका का कर्मचारी बताकर भोले-भाले ग्रामीण और आदिवासियों को ठगा, जिनसे करीब 6.80 लाख रुपए ले लिए। नटरवलाल महिला एक कार से बकायदा गांव-गांव में आती थी। जिसके ऊंचे रहन सहन देख ग्रामीण उसके झांसे में आ गए। पीड़ितों को महिला ने भरोसा दिलाया कि एक, दो महीने में ही तुम्हे आवास लोन और नौकरी का लेटर मिल जाएगा। चार महीना बाद भी जब आवास की राशि और नौकरी का लेटर भी आया तो लोगों ने महिला से संपर्क किया। सभी के नम्बर ब्लैक लिस्ट में डाल दिए और गांव आना बंद कर दिया। महिला के ठगी का जब मामला उजागर हुआ तो परेशान पीड़ित एकत्र हुए और सोहागपुर थाने पहुंचे। देर रात को इटारसी की महिला सोनू पति धर्मराज पांडे निवासी गांधीनगर जैन दाल मिल इटारसी के खिलाफ धोखाधड़ी करने का केस दर्ज किया। महिला ठग के झांसे में फरियादी रोहित गौर, उसके पिता समेत 14लोग आएं है। फरियादी रोहित गौर ने बताया आरोपी सोनू पांडे नाम की महिला कार से गांव में आती थी। जो कहती थी कि वो 3 से 15 लाख रुपए तक की आवास लोन दिला देगी। जिसके लिए उसने किसी से 16हजार, किसी से 50 हजार रुपए तक एडवांस लिए थे। अपनी पहचान बड़े लोगों से होने का बताकर नौकरी लगवाने का भी लालच दिया। उसने मेरे पिता से कहा कि मुझे आरपीएफ कॉन्स्टेबल की नौकरी लगवा देगी। जिसके लिए 4.5 लाख रुपए देने पड़ेंगे। एडवांस उसने पहले 2.50 लाख रुपए मांगे थे। पर हमने एक लाख रुपए ही एडवांस दिए। इसी प्रकार एक आदिवासी युवती को नगर पालिका में नौकरी दिलाने का लालच देकर ठगा। लेकिन जब चार महीने बाद भी नौकरी और आवास लोन नहीं आया तो हमने उसे कॉल किया। महिला ने हमारे कॉल उठाना बंद कर दिए। साथ ही गांव भी आना बंद कर दिए। महिला ने हमारे अलावा ओर भी लोगों के फोन रिसीव करना बंद कर दिया था। इसलिए सभी ने मिलकर उसकी थाने में शिकायत की। रविवार को एसआई मेघा उदेनिया ने महिला सोनू पांडे को रविवार को हिरासत में ले लिया। उसकी गिरफ्तारी की कार्रवाई कर रही है। बैतूल भी जेल जा चुकी है महिला ठग
सोहागपुर थाना थाना प्रभारी ऊषा मरावी ने बताया आवास लोन और नौकरी दिलाने का लालच देकर 14 लोगों से 6.80 लाख रुपए ठगे है। महिला खुद को नगर पालिका इटारसी की कर्मचारी बताती थी। जबकि वो कोई कर्मचारी नहीं है। महिला सोनू पांडे बैतूल में भी इसी तरह ठगी में जेल भी जा चुकी है। जिनसे ठगी हुई उनमें ग्राम माछा के मलखान सिंह, सुरेंद्र ठाकुर, विजय ठाकुर, नरेश ठाकुर, भिलाडिया के बसंत पटेल, धर्मेंद्र राव समेत 14 लोग शामिल है। जिन्होंने ऑनलाइन और ऑफ लाइन नगद पेमेंट महिला को किए है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *