बिलासपुर में धान खरीदी में अनियमितता:14 केंद्र प्रभारियों को नोटिस, 3 अधिकारियों पर एफआईआर, 24 घंटे में जवाब मांगा

बिलासपुर में धान खरीदी में अनियमितता पाए जाने पर 14 केंद्र प्रभारियों को नोटिस जारी किया गया है। भौतिक सत्यापन के दौरान 14 केंद्र प्रभारियों के खिलाफ गंभीर अनियमितताओं के साक्ष्य मिले। जिसके बाद कलेक्टर अवनीश शरण ने इन सभी प्रभारियों को 24 घंटों के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। खाद्य अधिकारी अनुराग सिंह भदौरिया के मुताबिक, एरमशाही, जयरामनगर, रिसदा, सारधा, बोड़सरा, सोन, पोंड (सकरी) गनियारी, टांडा, कुकदा, पोड़ी, जांजी, मस्तूरी और कौड़ियां केंद्रों में गड़बड़ियां पाई गई हैं। घुटकु केंद्र में 1 हजार बोरी धान कम पाए जाने पर वहां के प्रभारी को भी नोटिस थमाया गया है। 3 प्रभारियों को किया निलंबित मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए बिरकोना धान खरीदी केंद्र के प्रभारी समिति प्रबंधक देवारी लाल यादव, ऑपरेटर प्रियांशु जायसवाल और वर्तमान खरीदी प्रभारी विनोद कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। इन तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। बता दें कि, जिले में अब तक 6.27 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है, जिसमें 1.18 लाख से अधिक किसानों ने धान बेचा है। खरीदी का 71 प्रतिशत उठाव पूरा हो चुका है। अवैध धान की रोकथाम में 77 मामलों में कुल 2,976 क्विंटल धान जब्त किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *