नवजात बिटिया को फेंका, शरीर पर कीड़े रेंग रहे थे:बूंदी में नवजात शव के पास इंजेक्शन मिला; करौली में बाथरूम में छोड़ गए

राजस्थान में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। नवजात बच्चियों को जन्म के कुछ घंटों बाद ही झाड़ियों में फेंका जा रहा है। वहीं मासूम बच्चियों के शव को जंगलों में चींटियां खा रही है। यह झकझोरने वाली तस्वीरें न सिर्फ झुंझुनूं और नागौर से आई है, बल्कि धौलपुर समेत राजस्थान के कई हिस्सों में यहीं हालात हैं। मासूम बच्चियों के साथ उनके अपने परिजन ही अन्याय कर रहे हैं। पढ़िए- झकझोर देने वाली घटनाएं … फलोदी जन्म के कुछ घंटे बाद झाड़ियों में फेंकी नवजात बच्ची फलोदी जिले के बरजासर क्षेत्र में नवजात बच्ची को जन्म के कुछ ही घंटों बाद खुले खेत में झाड़ियों के बीच फेंक दिया गया। बच्ची का शरीर पूरी तरह सूखा हुआ था और उस पर कीड़े-मकोड़े चिपके हुए थे। स्थानीय लोगों ने खेत में बच्ची को देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गंभीर हालत में पड़ी बच्ची को एम्बुलेंस से जिला हॉस्पिटल फलोदी पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल इस मामले में इस मामले की जांच लोहावट थाना पुलिस कर रही है। ASI शैतानाराम विश्नोई ने बताया कि बच्ची को फेंकने वाले व्यक्ति या महिला की तलाश की जा रही है और आसपास के इलाकों में पूछताछ की जा रही है। करौली : हिंडौन सिटी में बाथरूम में मिली नवजात बच्ची करौली जिले के हिंडौन सिटी में शनिवार सुबह एक नवजात बच्ची लावारिस हालत में मिली। बरगमा रोड स्थित एक मकान के बाहर बने बाथरूम में सुबह करीब 8 बजे बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। कोतवाली थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया- ASI दिनेश चंद जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। मकान निवासी गीता देवी ने बताया कि सुबह 7:30 बजे मंदिर से लौटने पर बाथरूम से रोने की आवाज आई। जांच करने पर बाथरूम के एक कोने में नवजात बच्ची मिली। आशंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने चारदीवारी फांदकर बच्ची को वहां छोड़ दिया। पुलिस ने बच्ची को जिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती करवाया है। पीएमओ डॉ. पुष्पेंद्र गुप्ता के अनुसार, बच्ची पूरी तरह सुरक्षित है, उसका वजन 1.800 किलोग्राम है। बाल कल्याण समिति की सदस्य फरीदा बानो अस्पताल पहुंचीं और बच्ची को समिति के संरक्षण में लेने की प्रक्रिया शुरू की गई। पुलिस अज्ञात व्यक्ति की तलाश में आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। बूंदी : जंगल में मिला नवजात बालिका का शव, पास में मिली सिरिंज बूंदी जिले के हिंडौली थाना क्षेत्र में शनिवार शाम को 3.30 बजे एक नवजात बच्ची का शव जंगल में मिला। शव के पास एक इंजेक्शन भी पड़ा मिला था। हिण्डौली SHO मुकेश कुमार यादव-काछोला क्षेत्र के बावड़ी खेड़ा के जंगलों के पास शव को चरवाहे ने देखा था। काछोला की सरपंच की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस की मदद से शव को शाम करीब 5 बजे हिंडौली के सरकारी हॉस्पिटल लाया गया। रविवार को शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है। नागौर: नवजात को पालनागृह में छोड़ गए, सर्दी से हालत नाजुक नागौर में जिला अस्पताल के एमसीएच (MCH) विंग स्थित पालना गृह में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे 24 घंटे की नवजात बच्ची को छोड़कर चले गए। ठंड की चपेट में आने के कारण बच्ची की स्थिति गंभीर बनी हुई है। एनआईसीयू (NICU) में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। ​शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहम्मद शकील ने बताया- जब बच्ची को लाया गया, वह ठंड से पूरी तरह ठिठुर चुकी थी और उसकी सांसें काफी धीमी चल रही थीं। बच्ची का वजन 2.7 किलोग्राम है। अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम चौबीसों घंटे उसकी निगरानी कर रही है। अस्पताल कर्मियों के अनुसार, बच्ची को पालना गृह में छोड़ने वाला व्यक्ति संभवतः उसे कहीं लावारिस हालत में पड़ा देखकर वहां तक पहुंचाने आया था, हालांकि उसकी पहचान अभी पुख्ता नहीं हुई है। NICU वॉर्ड प्रभारी डॉ. मोहम्मद शकील ने बताया- बच्ची को NICU में रखा गया है बच्ची की स्थिति अभी गंभीर है और सांस लेने में तकलीफ हो रही है अभी चिकित्सकों की देख रेख में है पूरी तरह से स्वस्थ होने में अभी समय लग सकता है । हमने बाल कल्याण समिति को इसकी जानकारी दे दी है और बच्ची पूरी तरह स्वस्थ होने पर बल कल्याण समिति को सौंप दिया जाएगा। बाल कल्याण समिति अध्यक्ष मनोज सोनी ने बताया- अभी बच्ची डॉक्टरों की देखरेख में है और पूरी तरह से स्वस्थ होने पर हमारे पास आ जाएगी। जिसके बाद समिति द्वारा बच्ची को नियमानुसार गोद दे दिया जाएगा।
धौलपुर : दहेज के लिए हत्या कर, शव को चुपचाप जलाया धौलपुर जिले के मनियां थाना क्षेत्र के इच्छापुरा गांव में दहेज के एक बेटी की हत्या कर दी। सात महीने पहले ही शादी हुई थी। नई जिंदगी की शुरुआत करती इससे पहले ही जिंदगी खत्म हो गई। पिता देवेंद्र सिंह परमार ने बताया- गुड़िया (24) की पंकज के साथ 28 मई को शादी हुई थी। दहेज में कार, भैंस और सोने की जंजीर मांग रहे थे। उनसे कहा था कि बच्चा होने पर सामान दे देंगे। पिता ने बताया-बड़ी बेटी पिंकी की शादी इच्छापुरा गांव में ही हुई थी। बेटी ने ही घटना के बारे में सूचना दी थी। शनिवार सुबह हत्या के बाद खेत में ही चुपचाप अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी नीरज शर्मा बताया- मामला संदिग्ध लग रहा है। पीहर पक्ष की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जले हुए शव से साक्ष्य जुटाए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *