GPM में बड़े ने छोटे भाई को मार डाला:पारिवारिक विवाद के चलते धारदार हथियार से वार किया, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पारिवारिक विवाद के चलते बड़े भाई ने धारदार हथियार से वार कर छोटे भाई की हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान भाई चंद्रभान सिंह उरेती (29) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, 1 जनवरी को चंद्रभान सिंह का शव घर के सामने संदिग्ध अवस्था में मिला था। उसके सिर और गले पर गंभीर चोटों के निशान थे। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया। जांच के दौरान पुलिस चंद्रभान के बड़े भाई चेतन सिंह उरेती (42) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमें उसने पारिवारिक विवाद के चलते वारदात को अंजाम देना बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *