फाजिल्का में युवकों पर तलवार से हमला:दरगाह में कर रहे थे सेवा, 3 घायल, पुरानी रंजिश चलते वारदात

फाजिल्का में दरगाह में सेवा कर रहे युवकों पर लोगों ने तलवार से हमला कर दिया, जिसमें एक युवक का मुंह बुरी तरह कट गया। घटना गांव झुग्गे गुलाब सिंह की है। पीड़ित विशाल ने बताया कि हमलावरों की उसके चाचा से पुरानी रंजिश थी, जिसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ा। इस हमले में विशाल समेत 3 लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। सभी घायलों को तत्काल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा इस घटना की सूचना पुलिस को दी जा रही है l हालांकि लड़के के जख्म बता रहे है कि किस कदर धारदार हथियार से उसके मुंह पर वार कर उसे जख्मी किया गया है l फिलहाल पुलिस तफ्तीश के बाद ही इस मामले ने कार्रवाई होगी l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *