मौत से पहले मां ने कहा-घर लौट आ बेटा:एनकाउंटर में ढेर नक्सली लीडर दामोदर की मां का VIDEO वायरल; बोलीं-आंदोलन छोड़ दे

छत्तीसगढ़ के दक्षिण बस्तर में 16 जनवरी को पुलिस ने 18 नक्सलियों को एनकाउंटर में मार गिराया है। इस मुठभेड़ में 50 लाख रुपए के इनामी दामोदर की भी मौत हो गई है। अब दामोदर की मां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो दामोदर की मौत से पहले का बताया जा रहा है। इसमें तेलुगु भाषा में वे कह रही हैं कि- घर लौट आ दामोदर बेटा, मैं बूढ़ी हो गई हूं। मेरा सहारा तू ही है। अब तू आंदोलन छोड़ दे। सरकार और पुलिस से मैं बात करूंगी, तुझे कुछ नहीं होगा। हथियार डाल और मुख्यधारा में लौट आ। वीडियो एक महीने पहले का बताया जा रहा बताया जा रहा है कि यह वीडियो करीब 1 महीने पुराना है। जब तेलंगाना पुलिस दामोदर के घर तड़ावाई पहुंची थी। उस समय उसकी मां से दामोदर के नक्सल हिंसा का रास्ता छोड़ने अपील करवाई गई थी। लेकिन, मां की अपील के बाद भी दामोदर नहीं माना। उसने संगठन नहीं छोड़ा। अब एनकाउंटर में वह मारा गया है। छत्तीसगढ़-तेलंगाना में था सक्रिय
दरअसल, दामोदर तेलंगाना के मुलुगु जिले के तड़ावाई का रहने वाला था। वह नक्सलियों के बाल संघम से ही संगठन में जुड़ गया था। पिछले कई सालों से बस्तर के दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर जिले के सरहदी इलाके में सक्रिय था। माओवाद संगठन के SCM पद पर सक्रिय था। छत्तीसगढ़ पुलिस की तरफ से इसपर लगभग 50 लाख रुपए का इनाम था। महिला नक्सली से की थी शादी दामोदर बड़े लीडर हिड़मा, सुजाता, विकास जैसे नक्सलियों की टीम में था। इसकी सुरक्षा में 8 से 10 गार्ड रहते थे। AK-47 से लेकर SLR और इंसास राइफल रखता था। वहीं तेलंगाना से छत्तीसगढ़ आना-जाना करता था। माओवाद संगठन में ही एक महिला नक्सली से इसने शादी कर ली थी। नक्सलियों ने दी दामोदर की मौत की जानकारी दरअसल, 16 जनवरी को हुए इस एनकाउंटर में जवानों ने 12 माओवादियों के शव को रिकवर किया था। 6 शव को नक्सली अपने साथ लेकर चले गए थे। एनकाउंटर के दो दिन बाद यानी 18 जनवरी को माओवादियों ने एक पर्चा जारी किया और उस पर्चे के माध्यम से उन्होंने नक्सली लीडर दामोदर के मारे जाने की जानकारी दी थी। नक्सलियों ने दामोदर समेत 18 साथियों के मौत को संगठन के लिए बड़ा नुकसान बताया है। ——————————— नक्सलियों से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… पुजारी कांकेर मुठभेड़…5 महिला समेत 18 नक्सली मारे गए: इनमें 50 लाख का इनामी दामोदर भी ढेर; 6 शव माओवादी साथ ले गए छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर 16 जनवरी को हुई मुठभेड़ में 12 नहीं बल्कि 18 नक्सली मारे गए। इनमें SCM (सेंट्रल कमेटी मेंबर) दामोदर भी मारा गया। इसकी जानकारी दक्षिण बस्तर जोनल कमेटी के सचिव गंगा ने पर्चा जारी कर दी है। दामोदर पर 50 लाख का इनाम घोषित था। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *