बेटे को गोली मारकर पिता ने सुसाइड किया:मां को ​पीटता देख समझाने गया था,गुस्से में बेटे पर गोली चला दी,फिर फांसी लगाकर दी जान

छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में पिता ने भरमार बंदूक से गोली मारकर अपने बेटे की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी पिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। इस घटना में आरोपी की पत्नी भी गोली के छर्रे लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। इस बात की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे बेटे ने अपने पिता को मां से मारपीट नहीं करने को लेकर समझाया। इस पर आरोपी अपनी भरमार बंदूक लेकर आया और उसने बेटे पर गोली चला दी। यह मामला अंबागढ़ चौकी अंतर्गत कुंवारदल्ली गांव का है। पहले देखिए घटना से जुड़ी तस्वीरें अब जानिए पूरा मामला जानकारी के अनुसार, कुंवारदल्ली निवासी 48 वर्षीय संतराम उइके अपनी पत्नी शांति बाई के साथ गांव के बाहर एक झोपड़ी में रहकर ईंट बनाने का काम करता था। शुक्रवार रात शराब के नशे में संतराम का अपनी पत्नी शांति बाई से विवाद हो गया, जिसके बाद संतराम ने शांति से मारपीट शुरू कर दी। समझाने पर पिता ने बेटे पर गोली चला दी पास रहने वाले परिवार ने इस मारपीट की जानकारी संतराम के 22 साल के बेटे शेखर उइके को दी। सूचना मिलते ही शेखर झोपड़ी पहुंचा और अपने पिता को मां से मारपीट न करने की समझाइश दी। इसके बाद शेखर और उसकी मां शांति एक तरफ बैठ गए। इसी दौरान आरोपी संतराम अपनी भरमार बंदूक लेकर आया और उसने बेटे शेखर पर गोली चला दी। गोली छर्रे लगने से मां भी घायल गोली लगने से शेखर उइके की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, शांति बाई को भी गोली के छर्रे लगे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना के बाद आरोपी पिता ने भी खुदकुशी कर ली। ग्रामीणों ने लहूलुहान शेखर और उसकी मां को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने शेखर को मृत घोषित कर दिया। शांति बाई का इलाज जारी है। आरोपी ने वारदात के एक दिन बाद की खुदकुशी वारदात के बाद आरोपी संतराम मौके से फरार हो गया। लेकिन शनिवार देर रात आरोपी संतराम ने घर के बाहर स्थित पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि आरोपी के एक बेटे की कुछ साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। आरोपी के सुसाइड की जानकारी मिलने पर रविवार को मौके पर पहुंची। घटना स्थल पर फोरेंसिक टीम भी जांच के लिए पहुंची है। पुलिस ने आशंका जताई है कि बेटे की हत्या के बाद आरोपी ने परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में निरीक्षक अश्वनी राठौर ने पुष्टि करते हुए बताया कि, हत्याकांड को अंजाम देकर बंदूक सहित फरार आरोपी का शव घटनास्थल से कुछ दूर डूमर के पेड़ मे फासी पर लटका मिला है। क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें बिहार के युवक ने रायपुर में पत्नी को मार डाला:फिर ट्रेन के आगे कूदकर कर ली आत्महत्या, 5 साल पहले की थी लव मैरिज रायपुर में मंगलवार की सुबह पति ने अपनी पत्नी को गला घोंटकर मार डाला। मर्डर के बाद पति ने रेलवे ट्रैक पर जाकर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। पत्नी का शव घर के सोफे पर मिला, जबकि पति का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *