भास्कर न्यूज | चित्तौड़गढ़ अधिवक्ता परिषद चित्तौड़ प्रांत का दो दिवसीय आयाम अभ्यास वर्ग अनंत रिसोर्ट शुरू हुआ। जिला इकाई महामंत्री पंकज टेलर ने बताया कि अतिथि अधिवक्ता परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री वी भरत कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य जगदीश राणा, क्षेत्रीय सचिव कमल पोसवाल, प्रांत अध्यक्ष बसंत विजयवर्गीय, प्रांत उपाध्यक्ष वन्दना उदावत, जिलाध्यक्ष श्याम शर्मा ने शुभारंभ किया। विशेष आमंत्रित सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जगदीश रामा ने अधिवक्ता परिषद की स्थापना व अधिवक्ता परिषद के कार्यों के बारें में बताते हुए कहा कि समाज व राष्ट्र के लिए किस प्रकार अधिवक्ता परिषद का योगदान रहता है। अधिवक्ता परिषद का अभ्यास वर्ग पूर्ण दिवस में विभिन्न आयामों के क्षेत्रों में आयोजित किया है। यह अभ्यास वर्ग में कार्यकर्ताओं को बताया जाएगा। अधिवक्ता परिषद के प्रांत मंत्री नरेश शर्मा ने बताया कि दो दिवसीय अभ्यास वर्ग में चित्तौड प्रांत के 16 प्रशासनिक जिलों के जिला ईकाई अधिवक्ता, परिषद के कार्यकर्ता व प्रांत कार्यकारणी के कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं। उदघाटन सत्र में चित्तौड़ विमाग प्रचारक सत्यनारायण, विधायक चन्द्रमानसिंह आक्या, प्रांत मंत्री तृप्ति गौरव बाहेती, कार्यालय मंत्री भूपेन्द्र चौहान, प्रांतीय प्रतिनिधि सुलक्षणा संचौरा, जिला इकाई के शातिलाल, महेन्द्र पोखरना, शिवराज सिंह, यशोदा गर्ग, विठ्ठलदतत, तथा स्थानीय बार के अधिवक्ता रजनिश पितलिया, नरेन्द्र पोखरना, ओमप्रकाश शर्मा, रितु पोखरना, कालू सुथार, मदन त्रिपाठी, अधिवक्ता उपस्थित थे।


