टीकमगढ़ की ग्राम पंचायत दिगौड़ा से रविवार को पुष्य नक्षत्र के उपलक्ष्य में सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा शुरू हुई। यह यात्रा दिगौड़ा से ओरछा धाम तक निकाली जा रही है। इस पदयात्रा में युवा, महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। यात्रा में शामिल रवि सोनकिया ने बताया कि नए साल के पहले पुष्य नक्षत्र के शुभ अवसर पर यह यात्रा दिगौड़ा सहित क्षेत्र के कई ग्रामों के लोगों द्वारा निकाली गई है। यात्रा रविवार को किले के मैदान दिगौड़ा से प्रारंभ हुई और 5 जनवरी को ओरछा धाम पहुंचेगी। पदयात्रा के साथ दो डीजे और वाहन भी चल रहे हैं, ताकि बच्चों और बुजुर्गों को पैदल चलने में समस्या होने पर वे वाहनों में बैठकर यात्रा में शामिल रह सकें। पुलिस व्यवस्था के बीच यह यात्रा आगे बढ़ रही है। आयोजन समिति द्वारा पदयात्रा में शामिल समस्त श्रद्धालुओं के भोजन, पानी और रुकने की व्यवस्था की गई है। रविवार रात्रि विश्राम नेगुवां गांव में किया जाएगा। सोमवार को सभी श्रद्धालु ओरछा पहुंचकर पुष्य नक्षत्र में भगवान श्रीराम राजा सरकार के दर्शन और पूजा अर्चना करेंगे, जिसके बाद वे वाहनों से वापस लौटेंगे।


