इंदौर जल मौतों को लेकर सीहोर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन:घंटा बजाकर विरोध जताया, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला फूंका

सीहोर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन किया गया। यह प्रदर्शन इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी पीने से एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत के मुद्दे पर किया गया। कांग्रेस लगातार सरकार को घेर रही है और नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के इस्तीफे की मांग कर रही है। रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान घंटे बजाए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सीहोर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम यादव ने बताया कि इंदौर में दूषित पानी से 14 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने भाजपा सरकार के मंत्रियों पर इस गंभीर मुद्दे पर ‘बेशर्मी से हंसने’ और ‘फूहड़ बयानबाजी’ करने का आरोप लगाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *