भास्कर न्यूज | चित्तौड़गढ़ पीजी कालेज के विद्यार्थियों ने पुरस्कार जीते हैं। प्राचार्य डॉ. हेमेंद्रनाथ व्यास ने बताया कि जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जयपुरिया क्विज लीग फाइनल 2024 में महाविद्यालय के दो विद्यार्थी नव्या नौसरिया एवं हर्षल जैन ने संयुक्त रूप से प्रथम रनर अप का खिताब जीता। जिसके अंतर्गत इन्हें 15000 की नगद पुरस्कार राशि दी गई। सभी विद्यार्थियों को इस प्रकार के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कॉलेज के नवाचार और कैरियर मार्गदर्शन, उद्यम विकास प्रकोष्ठ प्रभारी हेमलता महावर ने बताया कि जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट की तरफ से आयोजित यह क्विज प्रतियोगिता दो स्तरों में संपन्न की गई। प्रथम स्तर पर महाविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता में महाविद्यालय के चार विद्यार्थी ने चार हजार के पुरस्कार प्राप्त किए। प्रथम स्तरीय ऑनलाइन प्रतियोगिता में महाविद्यालय के 150 से अधिक बच्चों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। 89 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में सहभागिता की। जिनमें से बार विद्यार्थी विजेता रहे। प्रथम स्तर के विजेताओं में से हर्षल जैन एवं नव्या नौसरिया द्वारा जयपुर के जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में आयोजित द्वितीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेकर 23 टीगो में से प्रथम रनर अप का खिताब प्राप्त कर नगद पुरस्कार प्राप्त किया। जयपुरिया क्विज प्रतियोगिता एवं स्काउट प्रभारी डॉ सुषमा लोठ ने बताया कि ये प्रकोष्ठ भविष्य में भी विद्यार्थियों की आवश्यकताओं के अनुरूप इस प्रकार के कार्यक्रम करेगा। नवाचार प्रकोष्ठ अधिकारी अपेक्षा नागोरी, सोनू कुमावत एवं बाबूलाल जाट ने प्रतिनिधि हर्षवर्धन शेखावत का आभार जताया।


