दिव्यांगों को 472 उपकरणों का वितरण

चित्तौड़गढ़ | सीएम भजनलाल शर्मा के जन्मोत्सव व सरकार के कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर विधायक चंद्रभान सिंह आक्या व श्री भगवान महावीर विकलांग सेवा समिति जयपुर शाखा अजमेर की आेर से चार दिवसीय स्टेशन मार्ग स्थित जैन धर्मशाला में आयोजित चार दिवसीय दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर के तीसरे दिन शनिवार को 472 दिव्यांगजनो को उपकरण वितरण कर लाभान्वित किया गया। शिविर संयोजक रवि विराणी ने बताया कि शिविर के तीसरे दिन राजपूत, जैन, चिकित्सा सेवा समिति के सदस्यों, विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियो सहित बस्सी मंडल के कार्यकर्ताओं ने दिव्यांगों की सेवार्थ सेवाएं दी। रविवार को शिविर का अंतिम दिन होने से उपकरण प्राप्त करने से वंचित दिव्यांगों को अधिकाधिक संख्या में शिविर स्थल पर आने का अनुरोध किया गया है। शिविर संरक्षक अनिल ईनाणी ने बताया कि शिविर के तीसरे दिन शनिवार को चार ब्लाईंड स्टीक, 29 जयपुर फुट, दस कृत्रिम हाथ, 84 कैलीपर, 36 बैसाखी, 128 कान की मशीन, 44 व्हीलचेयर, 79 ट्राई साईकिल, 4 ब्लाईंड स्टीक, एक कृत्रिम पेर, 55 बुजुर्ग छड़ी सहित 472 दिव्यांगजनो को उपकरण निःशुल्क वितरीत कर लाभान्वित किया गया। श्री भगवान महावीर विकलांग सेवा समिति के अजमेर संभाग कोर्डिनेटर सुरेश मेहरा ने बताया कि शिविर में जयपुर फुट लगाए जा रहे है। शिविर प्रभारी कैलाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि शिविर में प्रत्येक पात्र दिव्यांग को लाभान्वित किए जाने का प्रयास है। भंवरसिंह खरड़ी बावड़ी, तेजपाल रैगर, पवन आचार्य, हरिशचंद्रसिंह, राजपुत समाज के नरपतसिंह भाटी, गोवर्धनसिंह, शिवसिंह, गजराज सिंह भाटी, राजेन्द्रसिंह सतपुड़ा, एबीवीपी के विभाग संगठन मंत्री सीताराम केसरी, महावीर मंडल के सोहन पोखरना, नवीन पटवारी, श्रमण संघ अध्यक्ष किरण डांगी, दिगंबर जैन समाज के पारसमल जैन, तेरापंथ के राजेन्द्र बाबेल, सुरेश लोढा, साधुमार्गी जैन संघ के रोशन लोढा, सुधर्म जैन समाज के नारायणलाल श्रीश्रीमाल, मूर्तिपुजक संघ के सावरमल बोलिया, जैन दिवाकर संगठन के राजेश सेठिया, महावीर इन्टरनेशनल के बसंतीलाल मेहता, नवनीत मोदी, अशोक सेठिया, चांदमल बोकड़िया, चिकित्सा सेवा समिति के सत्यनारायण ईनाणी, महेशचंद्र गगरानी, कैलाशचंद्र मूंदड़ा, अल्लानूर, रमाकांत दायमा, अशोक रायका, पंकज सेन, विनित तिवारी, रेणू मिश्रा, ममतासिंह चैहान, चांदनी गौड़, मदन गिरी गोस्वामी सहित अधिकारी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *