भिंड में NH-552 बायपास निर्माण को लेकर विरोध:बिरधनपुरा के ग्रामीणों ने ओवरब्रिज की मांग की, हाईवे निर्माण कार्य रुकवाया

भिंड में नेशनल हाईवे-552 के बायपास निर्माण को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। इस बार बिरधनपुरा गांव के ग्रामीणों ने निर्माण एजेंसी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए ओवरब्रिज बनाए जाने की मांग की है। मांग पूरी न होने तक ग्रामीणों ने निर्माण कार्य रोक दिया, जिससे मौके पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि बिरधनपुरा के पास प्रस्तावित बायपास से कई गांव जुड़ेंगे, जिससे इस क्षेत्र में ट्रैफिक का दबाव काफी बढ़ जाएगा। भारी वाहनों और स्थानीय आवागमन के चलते भविष्य में सड़क हादसों की आशंका प्रबल है। इसी को देखते हुए ग्रामीणों ने बायपास पर ओवरब्रिज बनाने की मांग रखी है, ताकि ट्रैफिक सुचारु रहे और जनहानि से बचा जा सके।निर्माण कार्य रुकने की सूचना पर प्रोजेक्ट मैनेजर अनुज निशानी सहित एजेंसी के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। इसके बाद प्रोजेक्ट मैनेजर ने ग्रामीणों से मांग लिखित में देने को कहा और आश्वासन दिया कि प्रस्ताव नेशनल हाईवे अथॉरिटी को भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलने पर एलाइन्मेंट में बदलाव संभव बताया गया। पहले भी हो चुका है विरोध
करीब एक महीने पहले भटमासपुरा क्षेत्र में भी ग्रामीणों ने निर्माण एजेंसी के कार्य का विरोध किया था। उस समय सेकेंड लैंड रोड बनाए जाने की मांग उठी थी, जो नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों तक पहुंची थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *