संतों ने दिया ‘एक पंगत एक संगत’ का संदेश:शाजापुर में हिंदू सम्मेलन में वक्ता बोले- समाज का संगठित होना जरूरी

शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया खंड के ग्राम फावका में रविवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ। भगवान देवनारायण जी की राड़ी में समाज को एकजुट करने और आपसी भेदभाव मिटाने के लिए ‘एक पंगत-एक संगत’ का संदेश दिया गया। मालवा प्रांत के संपर्क प्रमुख डॉ. विवेक दुबे ने कहा कि वर्तमान में हिंदू समाज का संगठित, जागरूक और संस्कारित होना जरूरी है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जाति और वर्ग के भेद को भुलाकर धर्म और राष्ट्रहित को सबसे ऊपर रखना चाहिए। उन्होंने युवाओं को संस्कारवान बनाने और परंपराओं की रक्षा करने को समाज का मुख्य दायित्व बताया। सामूहिक भोज के साथ हुआ समापन कार्यक्रम के अंत में ग्राम पंचायत सागड़िया के सरपंच करण सिंह ने आभार व्यक्त किया। भारत माता की आरती के बाद दोपहर 2 बजे सभी समाजजनों ने एक साथ बैठकर सहभोज किया। खंड संयोजक दिनेश कुमार कलमोदिया ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में समरसता और एकता स्थापित करना था। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद महर्षि आर्ष कन्या गुरुकुल की छात्राओं ने गणेश वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किए। मंच पर संत दयाराम दास जी महाराज, गुरुकुल की प्राचार्या रिचा शास्त्री, मालवा प्रांत के संपर्क प्रमुख डॉ. विवेक दुबे, लीना दीदी भट्ट और पहाड़ी वाले गुरु जी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *