झाबुआ के घुघरी में हुआ पहला ‘हिंदू संगम’:18 गांवों से 10 हजार लोग हुए शामिल; सामाजिक एकता और राष्ट्र निर्माण पर जोर

झाबुआ जिले के घुघरी में पहली बार ‘हिंदू संगम’ का आयोजन किया गया। खेल मैदान में आयोजित इस सम्मेलन में घुघरी, रूणजी, मोर और गुणावद की चार ग्राम पंचायतों समेत कुल 18 गांवों से लगभग 10 हजार लोग पहुंचे। इस दौरान ग्रामीण भगवा साफे पहनकर शामिल हुए। समाज और संस्कृति पर जोर सम्मेलन में वक्ताओं ने समाज को संगठित रहने, संस्कृति के संरक्षण और राष्ट्र निर्माण में एकता के महत्व पर प्रकाश डाला। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मालवा प्रांत के प्रांत प्रचारक राजमोहन सिंह ने एकता और राष्ट्र निर्माण पर जोर दिया। संस्कृति संस्थान न्यास की ओर से डॉ. गजेंद्र सिंह आर्य ने सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण की जरूरत बताई। राष्ट्रीय सेविका समिति की अरुंधती जैन ने महिलाओं की भूमिका और समाज में उनके योगदान के बारे में बताया। भक्ति और देशभक्ति का माहौल भाषणों के अलावा कार्यक्रम में देशभक्ति और भक्ति का भी माहौल रहा। प्रसिद्ध गायक शशांक तिवारी ने भजन प्रस्तुत किए, जिन पर ग्रामीण झूम उठे। राष्ट्रीय कवि दर्शन लोहार ने अपनी कविताओं से सभा में उत्साह बढ़ाया। इस आयोजन के लिए ‘श्री भैरवनाथ मंडल हिंदू सम्मेलन समिति घुघरी’ का गठन किया गया था। यह रहे उपस्थित आयोजन की कमान अध्यक्ष भारतसिंह राठौर और संयोजक गोवर्धन लाल पोरवाल के मार्गदर्शन में पूरी टीम ने संभाली। इसमें सचिव ललित बसेर, कोषाध्यक्ष रोहित सिगाड़ और संचालन वीरेंद्र बसेर शामिल थे। उपाध्यक्षों में भूपेंद्र सिंह राठौर, मुन्नालाल निनामा, नंदराम कटारा, गिर्राजसिंह राठौर और प्रवीण बसेर आदि ने सहयोग किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *