लुधियाना में फ्रिज का फटा कंप्रेशर:डोर खोलते ही हुआ धमाका,दंपती झुलसे,पटियाला किए रेफर

लुधियाना में आज एक घर में अचानक फ्रीज का कंप्रेशर फट गया। कंप्रेशर फटने के कारण दंपती बुरी तरह से झुलस गए आस-पास के लोगों ने घर में चीख पुकार सुनी तो तुरंत घर में दाखिल होकर दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार देकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने महिला की हालत ज्यादा खराब होती देख दंपती को पटियाला राजिंद्रा अस्पताल में रेफर कर दिया। महिला की हालत नाजुक है। उसके चेहरा और छाती आग की चपेट में आए है। झुलसे दंपती का नाम नीतू (32) और नीरज(32) के रूप में हुई है। सिविल अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार दंपती ऋषि नगर के रहने वाले है। आज महिला नीतू ने अचानक से फ्रीज में सामान रखने के लिए डोर खोला। अचानक फ्रीज के कंप्रेशर से धमाका हो गया। नीतू का पति नीरज भी पास में ही था। वह जब पत्नी को आग से बचाने लगे तो उसकी भी बाजू झुलस गई। उसने शोर मचाया तो आस-पास के लोगों दोनों को घर से बाहर सुरक्षित निकाला। फिलहाल दोनों का उपचार पीजीआई चल रही है। 2 महीने के उपचार के बाद महिला की मौत इसी तरह 2 महीने से फरीदकोट के अस्पताल गुरु गोबिंद सिंह में दाखिल महिला भवानी की बीती रात मौत हो गई है। भवानी गांव सुनेत की रहने वाली है। दो महीने पहले वह अपने घर के बाहर आग पर हाथ सेक रही थी। तभी अचानक उसके कपड़ों में आग लग गई। जिस कारण वह काफी झुलस गई। 2 महीने उपचार दौरान अब उसकी मौत हो गई। भवानी के दो बच्चे बेटा और बेटी है जिनका पालन पोषण अब उसकी बहन और मां करेगी। परिवार में दो बच्चे है। पति लापता है। मां और बहन के साथ रहती थी। नवंबर के महीने में आग ताप रही थी। कपड़ों में आग लग गई थी। सिविल अस्पताल लाए। सिविल से फरीदकोट में गुरु गोबिंद सिंह मैडिकल अस्पताल में दाखिल रही। वहीं बीती रात मौत हो गई। दो बच्चों की देख रेख मां और बहन करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *