CRPF ने जीडपल्ली कैंप में बांटे निशुल्क चश्मे:छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर ग्रामीणों का हुआ मुफ्त नेत्र परीक्षण

छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर बीजापुर स्थित जीडपल्ली-1 सीआरपीएफ कैंप में 228वीं बटालियन ने रविवार को निशुल्क चश्मा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। यह पहल सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकार निभाने की दिशा में की गई। कमांडेंट लतीफ कुमार साहू के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में सेकेंड-इन-कमांड/सीनियर मेडिकल ऑफिसर विनोद कुमार (एसएमओ) और इंस्पेक्टर/जीडी एसएम रवि कुमार ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस पहल से जीडपल्ली-1 कैंप के आसपास के गांवों के लगभग 10 ग्रामीण बुजुर्गों, जिनमें महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल थे। सीआरपीएफ की यह मानवीय पहल दुर्गम क्षेत्रों में सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ स्वास्थ्य और सामाजिक सहयोग के प्रति बल की प्रतिबद्धता को भी उजागर करती है। ग्रामीणों ने इस सहायता के लिए सुरक्षा बलों के प्रति आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *