रायपुर में मालगाड़ी से टकराकर युवक की मौत:युवक की पहचान नहीं, पंडरी थाना क्षेत्र का मामला

राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। सुबह करीब 11 बजे एक युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक रेलवे ट्रैक के पास खड़ा था, तभी तेज रफ्तार से गुजर रही मालगाड़ी ने उसे चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मालगाड़ी को कुछ देर के लिए रोक दिया गया और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
मृतक की पहचान में जुटी पुलिस सूचना मिलते ही पंडरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों में सूचना भेजकर शिनाख्त के प्रयास कर रही है और गुमशुदगी के रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *