जोधपुर के लूणी थाना इलाके में युवक पर से मारपीट करके उसकी नाक काटने के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया थे। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त एसयूवी को भी जब्त कर लिया है। लूणी थाना पुलिस थाने में 2 जनवरी 2026 को रिपोर्ट पेश कर बताया कि उनका छोटा भाई अपने दोस्त की थार गाड़ी लेकर अपने गांव आ रहा था। रास्ते में कुछ वाहनों ने उसका पीछा किया। इसके बाद करीब 20–25 लोगों ने एक राय होकर लाठी-सरियों से घेरकर उस पर अंधाधुंध हमला कर दिया। हमले में उसके पैर तोड़ दिए गए और उसकी नाक आगे से काट दी गई। गंभीर चोटों के बाद आरोपियों ने उसे घायल अवस्था में छोड़ दिया तथा थार गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। युवक पर युवती को भगाकर ले गया था। इनको किया गिरफ्तार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दल्लाराम, रामाराम, कैलाश , प्रकाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी प्रकाश के विरुद्ध पूर्व में भी पुलिस थाना लूणी में मारपीट से संबंधित प्रकरण दर्ज है, जिसमें चार्जशीट पेश की जा चुकी है।


