बच्चों के विवाद में दो पक्षों में पथराव:6 लोगों को किया गिरफ्तार, पुलिस को देखकर भागने लगे आरोपी

करौली के ढोली खार मोहल्ले में बच्चों के बीच हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। मामला इतना बढ़ गया कि दो परिवारों के लोग आपस में भिड़ गए और एक-दूसरे पर पथराव करने लगे। घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी अनुज शुभम के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगे, लेकिन पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 6 से अधिक महिला और पुरुषों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी अनुज शुभम ने बताया कि कुछ दिन पहले ढोली खार के निवासी निजाम और गुड्डू के परिवार के बच्चों में विवाद हुआ था। यह छोटा विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों परिवारों के बड़े सदस्य भी इसमें शामिल हो गए। दोनों पक्षों ने छतों से एक-दूसरे पर पत्थर बरसाए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *