दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर सिंग्रामपुर में एक पेट्रोल पंप के पास रविवार दोपहर करीब 10 फीट लंबा अजगर निकला। अजगर दिखने से वहां मौजूद लोगों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। पेट्रोल पंप के मैनेजर युसूफ खान ने जैसे ही अजगर को देखा, उन्होंने तुरंत वन विभाग को खबर दी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम और सर्प मित्र मौके पर पहुंचे। इस दौरान अजगर को देखने के लिए ग्रामीणों की काफी भीड़ जमा हो गई थी, जिसे वन विभाग के कर्मचारियों ने हटाया। पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा डिप्टी रेंजर प्रवीण तिवारी के साथ सर्प मित्र मुकेश सपेरा और राजकुमार ने काफी कोशिशों के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। बाद में इसे सिंग्रामपुर की हरदुआ बीट के जंगल में ले जाकर छोड़ दिया गया। समय रहते अजगर के पकड़े जाने से बड़ा हादसा टल गया।


