लुधियाना में आज चंडीगढ़ रोड जमालपुर इलाके में अचानक एक घर में आग लग गई। धमाका इतना जबरदस्त था कि सिलेंडर के टुकड़े हो गए और आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया। आग की लपटें देख इलाके के लोगों ने घर के मालिक को फोन पर सूचना दी। हादसे के समय घर पर कोई भी पारिवारिक सदस्य मौजूद नहीं था। परिवार के सदस्य होशियारपुर ससुराल गए हुए थे। आग लगने की सूचना के बाद घर के मालिक हरजीत सिंह को सूचित किया। फायर विभाग ने पाया काबू जानकारी मुताबिक घर के मालिक हरजीत सिंह अपने परिवार के साथ होशियारपुर शाम करीब 5 बजे ससुराल गए थे। तभी पीछे से घर पर अचानक आग लग गई। आग लपटें देख लोगों ने दमकल विभाग को भी सूचना दी। मौके पर पहुंच दमकल विभाग की टीम ने लोगों की मदद से घर के गेट पर लगे ताले तोड़े और आग बुझाना शुरू की। दमकल विभाग की 4 गाड़ियां आग बुझाने के लिए लग गई। करीब साढ़े 8 बजे आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारण घर का सारा सामान राख हो गया। इलाके में इस घटना के बाद लोगों में काफी सहम है।


