सीकर की प्रिंस स्कूल और सीएलसी हाई स्कूल के स्टूडेंट्स ने स्टेट टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन रिजल्ट- 2025 में अच्छी सफलता हासिल की है। घोषित रिजल्ट के अनुसार टॉप-20 में प्रिंस स्कूल के 278 और सीएलसी हाई स्कूल के 91 स्टूडेंट्स का सलेक्शन हुआ है। दोनों ही स्कूलों के स्टूडेंट्स ने टॉप-20 में भी जगह हासिल की है। आज रिजल्ट जारी होने के बाद दोनों स्कूलों में जश्न मनाकर स्टूडेंट्स को सम्मानित किया गया। स्टेट टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन रिजल्ट-2025 में प्रिंस एजुकेशन हब के 10वीं व 12वीं ऑल बोर्ड टॉप-20 लिस्ट में 38 विद्यार्थी और राजस्थान बोर्ड टॉप-20 लिस्ट में 20 विद्यार्थी शामिल हैं। कुल 80 टाॅपर्स में से 38 स्टूडेंट्स प्रिंस एजुकेशन हब से चयनित हुए हैं। 10वीं में 233 तथा 12वीं में 45 सहित कुल 278 स्टूडेंट्स प्रिंस स्कूल से सलेक्ट हुए हैं। STSE-2025 में सलेक्ट हुए 28.75 प्रतिशत स्टूडेंट्स प्रिंस एजुहब से हैं। कक्षा 10वीं ऑल बोर्ड टाॅप-20 में तविशा सिंह ने फर्स्ट, गौरव व दिव्या ने सैकंड, अभिनव शिवरान ने थर्ड और दीपक कुमार व ओनिश बाटू ने फोर्थ रैंक हासिल की है। इसी प्रकार कक्षा 12वीं ऑल बोर्ड टाॅप-20 में अनिता ने फर्स्ट, अदिति शर्मा, प्रीति व प्रिंस टेलर ने सैकंड, अदिति पारीक, हेमंत जाखड़, हर्षित अग्रवाल व यश अग्रवाल ने थर्ड, दिव्यांशी सिंह, पूजा चौधरी व भाविक जैन ने फोर्थ रैंक एवं तान्या व शिवम कुमावत ने फिफ्थ रैंक हासिल की है। चेयरमैन डाॅ. पीयूष सुंडा ने कहा कि प्रिंस में शुरुआती कक्षाओं से ही प्रत्येक विद्यार्थी को रूचि के अनुसार किसी ना किसी कॉम्पिटिशन एग्जाम व ओलंपियाड्स की विशेष तैयारी कराई जाने के कारण ही यह सफलता मिली है। STSE-2025 रिजल्ट की फर्स्ट रैंक होल्डर तविशा सिंह प्रिंस लोटस वैली स्कूल में पढ़ रही है। तविशा भविष्य में आईआईटी से कम्प्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग करके आमजन के जीवन को सुगम बनाने हेतु शोध करना चाहती है। वहीं, 12वीं ऑल बोर्ड फ़र्स्ट रैंक होल्डर अनिता ने आर्ट्स में ऑल बोर्ड फर्स्ट रैंक हासिल की है। अनिता भविष्य में आईएएस अधिकारी बनकर देशसेवा करना चाहती हैं। रिजल्ट्स में सफलता मिलने पर प्रिंस एजुहब डायरेक्टर जोगेंद्र सुंडा, सीएमडी राजेश ढिल्लन, एमडी एमआर अग्रवाल, मनोज ढाका, रामचरण यादव ने स्टूडेंट्स व उनके परिजनों का सम्मान किया। सीएलसी हाई स्कूल के 91 बच्चों ने मारी बाजी सीकर में सीएलसी कोचिंग के तहत संचालित प्री फाउंडेशन व फाउंडेशन विंग सीएलसी हाई स्कूल के स्टूडेंट्स ने STSE-2025 में उत्कृष्ट रिजल्ट हासिल किया है। STSE में सीएचएस के कुल 91 स्टूडेंट्स का चयन हुआ है, जिनमें से 3 विद्यार्थियों ने टॉप-20 रैंक में स्थान हासिल किया है। CLC सीईओ साहिल चौधरी ने बताया कि सीएचएस के स्टूडेंट युगप्रकाश ने थर्ड रैंक, रिया ने फिफ्थ रैंक व तन्मय बराला ने सिक्स्थ रैंक पर बाजी मारी है। सीईओ साहिल चौधरी ने बताया कि इस परिणाम से स्कूल की एकेडमिक और फाउंडेशन टीम काफी उत्साहित है। सीएचएस ऐकडेमिक हेड निलेश पिलानिया ने बताया कि सीएचएस में कक्षा 6 से ही रेगुलर क्लासेज के साथ राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड्स तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है। सफल विद्यार्थियों ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय सीएलसी की अनुभवी शिक्षक टीम, अपडेटेड स्टडी मटेरियल और पॉजिटिव एजुकेशनल एटमाॅस्फेयर को देते हुए संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया।


