नीमच मंडी चुनाव में रिकॉर्ड 89.3% वाेटिंग:गोपाल गर्ग और राकेश भारद्वाज के बीच अध्यक्ष पद के लिए कड़ा मुकाबला

नीमच कृषि उपज मंडी व्यापारी संघ के चुनाव में रविवार को रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया। प्रदेश की बड़ी मंडियों में शामिल नीमच मंडी में कुल 1001 पंजीकृत मतदाताओं में से 894 व्यापारियों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। मतदान प्रतिशत 89.3 रहा, जो व्यापारी वर्ग की सक्रिय भागीदारी को दर्शाता है। सुबह से दिखी चुनावी हलचल सुबह से ही मंडी परिसर में चुनाव को लेकर खासा उत्साह नजर आया। मतदान केंद्रों पर व्यापारियों की लंबी कतारें लगी रहीं। मतदाताओं की संख्या अधिक होने के कारण मतदान का समय शाम 5 बजे से बढ़ाकर 6 बजे तक किया गया। अध्यक्ष पद पर सीधा मुकाबला अध्यक्ष पद के लिए गोपाल गर्ग और राकेश भारद्वाज के बीच सीधा और कड़ा मुकाबला है। दोनों प्रत्याशियों के समर्थक दिनभर सक्रिय नजर आए। इस बार हर वोट को अहम माना जा रहा है, जिससे मुकाबला रोचक बन गया है। शांतिपूर्ण रहा मतदान चुनाव पूरी तरह प्रशासनिक निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। किसी भी तरह की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। रात में आएंगे नतीजे मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सबसे पहले कार्यकारिणी सदस्यों के वोटों की गिनती होगी, इसके बाद अध्यक्ष पद का परिणाम घोषित किया जाएगा। चुनाव अधिकारी के अनुसार देर रात 10 से 11 बजे के बीच नतीजे आने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *