बागपत में युवक ने कुत्ते को जबरन पिलाई शराब, VIDEO:कहा- कुत्ते को भी ठंड लगती है, पुलिस युवक की तलाश में जुटी

बागपत के रमाला थाना क्षेत्र से एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक युवक कुत्ते को जबरन शराब पिलाते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में युवक के हाथ में शराब की बोतल है और वह कुत्ते के मुंह में जबरन शराब डालता नजर आ रहा है। वीडियो के दौरान युवक यह कहते हुए भी सुनाई देता है कि, कुत्ते को भी ठंड लगती है, इसे शराब पिलाई जाएगी। यह दृश्य सामने आने के बाद लोगों में गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों और पशु प्रेमियों ने कड़ी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि बेजुबान जानवरों के साथ इस तरह की क्रूरता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। प्रमोद रणवीर सिंह समेत कई लोगों ने पुलिस से आरोपी युवक पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो के आधार पर आरोपी युवक की पहचान की जा रही है और जल्द ही उसे पकड़कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *