लखनऊ के सोपान एन्क्लेव में अखंड रामायण पाठ:श्रीराम के उद्घोष से परिसर गूंजा , रोहिणी बोलीं- नए साल कि सांस्कृतिक शुरुआत हुई

लखनऊ में नववर्ष के अवसर पर सोपान एन्क्लेव वेलफेयर सोसाइटी में अखंड रामायण पाठ का आयोजन हुआ । रामायण पाठ में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शनिवार को धार्मिक अनुष्ठान विधिवत रूप से शुरू हुआ, जिसका समापन रविवार को विशाल भंडारे के साथ हुआ। दो दिवसीय आयोजन में वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा और जय श्रीराम के उद्घोष से परिसर गूंज उठा। अखंड रामायण पाठ में एन्क्लेव के लोगों ने पूरी श्रद्धा से हिस्सा लिया। सुबह से देर रात्रि तक चले पाठ के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और जीवन मूल्यों को आत्मसात किया। समापन के अवसर पर आयोजित भंडारे में सभी ने एक साथ बैठकर प्रसाद एवं तहरी भोज का आनंद लिया, जिससे आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता की भावना और मजबूत हुई। इस अवसर पर सोपान एन्क्लेव वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष रोहिणी जायसवाल ने सभी आवंटियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए एकजुटता और सौहार्द के साथ रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन सोसाइटी के सदस्यों को आपस में जोड़ने और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुधीर श्रीवास्तव, महेश चंद्र त्रिपाठी, पवन सिंह, पुनीत बाजपेयी, अमित सिंह, सुशांत शुक्ला, ए.के. अग्निहोत्री जी, आशीष सिंह का विशेष योगदान रहा। सोसाइटी के सदस्यों ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *