5 हजार का इनामी तस्कर गिरफ्तार:एनडीपीएस एक्ट में था फरार, रटलाई थाना पुलिस ने दबोचा

झालावाड़ की रटलाई थाना पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी भरतसिंह उर्फ भारतसिंह (24) भवानीमंडी का रहने वाला है। एसपी ऋचा तोमर ने बताया कि विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर 30 दिसंबर को कोतवाली सीआई भूरीसिंह ने देवरीघटा में विशेष नाकाबंदी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के शामगढ़ थाना क्षेत्र के सूराखेड़ी निवासी महेंद्रसिंह पुत्र गोपालसिंह के कब्जे से 1 किलो 780 ग्राम अवैध मादक पदार्थ बरामद किया। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच रटलाई थाने के थानाधिकारी को सौंपी गई। जांच के दौरान अवैध मादक पदार्थ अफीम की तस्करी में शामिल फरार आरोपी भरतसिंह की गिरफ्तारी के लिए 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस की सक्रियता से अब इस आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *