हांसलसर गांव में श्रीभोमिया दादा के मंदिर के प्रवेश द्वार का लोकार्पण किया गया। प्रवेश द्वार का निर्माण चौधरी श्योकरण राम ब्यामल एवं जड़ाव देवी की पुण्य स्मृति में श्रीराम मैनेजर, चंदगीराम सेवानिवृत अध्यापक व रामकरण अध्यापक ने 5 लाख रुपए की लागत से बनवाकर में समर्पित किया है। लोकार्पण पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी एवं उपभोक्ता के अध्यक्ष मनोज कुमार मील ने किया। गया। मुख्य अतिथि शुभकरण चौधरी ने कहा कि अब वक्त समाज को संगठित करने का है और समाज में फैली बुराइयों को हम संगठित होकर ही दूर कर सकते है तथा अच्छे संस्कार आगे आने वाली पीढ़ी को दे सकते हैं। उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार मील ने सकारात्मक सोच एवं शिक्षा को जिन्दगी की आधारशिला बताते हुए युवाओं का आह्वान किया कि अपनी जन्मभूमि के प्रति हमेशा समर्पित रहे और हरेक काम इंसानियत की भावनाओं के साथ करना चाहिए। मील ने कहा कि हरेक जरूरतमंद को मदद और हरेक नौजवान को शिक्षा मिल सके। इसके लिए हमेशा सकारात्मक सद्प्रयास करते रहने की आज महती आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ब्यामल परिवार की ओर से किए गए सामाजिक कार्यों से प्रेरणा लेकर गांव में शिक्षा और रोजगार आसानी से उपलब्ध हो सके। इसके लिए युवाओं को पहल करनी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन सतवीर झाझड़िया ने किया। लोकार्पण कार्यक्रम में पंचायत समिति उदयपुरवाटी की प्रधान माया देवी, अजय भालोठिया जिला परिषद सदस्य, रामनिवास शर्मा सरपंच हांसलसर, उदमी राम झाझड़िया पूर्व सरपंच,संजू देवी सरपंच शीथल, राम सिंह खेदड़ पंचायत समिति सदस्य विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में चंदू शर्मा, मोहर सिंह झाझड़िया, रणवीर झाझड़िया, पितराम मील, सूबेदार राधेश्याम झाझड़िया, होशियार सिंह दूत , महिपाल महला प्रधानाचार्य, कैप्टन ओमप्रकाश ढाका, मोहन लाल राव, रमेश मील, ओम प्रकाश शर्मा, नरेश मील, अनिल राव, मंगलाराम कुमावत, रतन मील, रोहिताश झाझड़िया आदि मौजूद थे।


