माली समाज की 300 प्रतिभाओं का सम्मान:समारोह में वक्ता बोले- समाज में शिक्षा, संस्कार और एकता आवश्यक

जिला मुख्यालय पर रविवार को महात्मा ज्योतिबा फुले माली (सैनी) छात्रावास में सदर माली (सैनी) समाज द्वारा जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें तीन सौ प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उदयपुरवाटी विधान सभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता संदीप सैनी ने कहा कि समाज को उचित दिशा की ओर ले जाने के लिए युवाओं को शिक्षा का महत्व समझ कर अपने जीवन में आगे बढ़ने का लक्ष्य तय करना होगा। संदीप सैनी ने कहा कि समाज में शत प्रतिशत शिक्षा एवं संस्कार होना आवश्यक है, शिक्षा के क्षेत्र में अगर समाज को मेरी जहां भी जरूरत पड़ेगी मैं हमेशा समाज के लिए खड़ा रहूंगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला माली समाज के संरक्षक कमलेश सिंगोदिया ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में सफलता के लिए समाज में शिक्षा के साथ एकता एवं सही रणनीति आवश्यक है। आयोजन समिति ने समाज के शिक्षित बच्चों को प्रोत्साहन देने के लिए बच्चों को जो डिजिटल टैबलेट देकर एक अच्छी पहल की है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सवाई माधोपुर जिलाध्यक्ष भागचंद सैनी ने कहा, मैंने समाज सेवा की शुरुआत छात्र राजनीति से शुरू की थी। छात्र राजनीति में सर्व समाज के छात्रों की सेवा के साथ-साथ मेरा लक्ष्य समाज के युवाओं को उच्चा शिक्षा दिलाना रहा। उनके लिए सवाई माधोपुर में समाज का एक अच्छा हॉस्टल स्थापित किया है। समाज में एक अच्छी सोच के साथ छात्र-छात्राएं शिक्षा के क्षेत्र में अपना अच्छा लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़े। अति विशिष्ठ अतिथि टोंक सवाई माधोपुर लोकसभा सांसद प्रत्याशी प्रहलाद सैनी बोंली, कार्यकारी जिलाध्यक्ष राहुल सैनी, पार्षद मुकेश सैनी, डॉ. राजेश कुशवाहा, डॉ. सुरेश सैनी, डॉ अभिषेक छारोडिया, सीताराम कटारा, पासरोटिया सरपंच शंकर लाल कच्छावा रहे। मंच संचालन शंकर लाल सैनी राकेश सैनी ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *