अस्त के वक्त सूर्य दर्शन, ताजपुर रोड पर भीषण ठंड

लुधियाना| ताजपुर रोड पर भीषण ठंड का कहर जारी है, जहाँ 16 दिनों के भीतर ठंड से मौत का दूसरा मामला सामने आया है। थाना डिवीजन-3 के अंतर्गत धर्मपुरा चौकी पुलिस ने चौक के पास से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। मृतक के पास कोई दस्तावेज न मिलने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस और स्थानीय लोगों की प्रारंभिक जांच में मौत का मुख्य कारण कोल्ड वेव और अत्यधिक ठंड माना जा रहा है। वर्तमान में शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में 72 घंटों के लिए पहचान हेतु रखवाया गया है। शिनाख्त होने के बाद ही अगली कानूनी कार्रवाई की जाएगी। करीब 1 घंटे तक देरी से चल रहीं ट्रेनें हीराकुड एक्सप्रेस-20807 – 15 मिनट लेट {सचखंड एक्सप्रेस- 12715 – 22 मिनट लेट {सम्बलपुर एक्सप्रेस-18310 – 14 मिनट लेट {उत्तर संपर्क क्रांति-12445-22 मिनट लेट {जम्मू तवी एक्सप्रेस-19027-28 मिनट लेट {जन नायक एक्सप्रेस-15211 – 40 मिनट लेट{हेमकुंट एक्सप्रेस-14609 – 17 मिनट लेट अम्रपाली एक्सप्रेस-15707 – 55 मिनट लेट गलता धाम एक्सप्रेस-12413 – 30 मिनट लेट जोड़ों में सूजन, दर्द की बढ़ी परेशानी सर्दियों में मांसपेशियां सख्त होने और रक्त संचार धीमा पड़ने से जोड़ों में दर्द, जकड़न और सूजन बढ़ जाती है। जोड़ों की गतिशीलता बनाए रखने के लिए डॉक्टर की सलाह से हल्की एक्सरसाइज, वॉक और स्ट्रेचिंग करें। मांसपेशियों के आराम के लिए गर्म पानी से स्नान और गुनगुनी सिकाई फायदेमंद है। शरीर को गर्म कपड़ों से अच्छी तरह ढककर रखें। विटामिन-डी और कैल्शियम की कमी पूरी करने के लिए धूप में बैठें और पौष्टिक आहार लें। -डॉ. नीरज बंसल, ऑर्थोपेडिक सर्जन तेज हवा, बारिश होने से हटेगी लेयर और निकलेगी धूप आसमान में क्लाउड लेयर बनी हुई है जो फॉग बन जाती है। जो काफी देर तक हटती नहीं है। इससे धूप नहीं निकलती है। इसके चलते ठंड पड़ रही है। यह लेयर तब हटेगी जब तेज हवा, तापमान बढ़ेगा और वर्षा होगी। तो यह लेयर हटेगी। अभी दो से तीन दिन ऐसा ही मौसम रहेगा। कोल्ड वेव जारी, अधिकतम और न्यूनतम पारे में 5.80 का अंतर, कल तक ऐसा ही रहेगा मौसम पीएयू में शाम 4 बजे की तस्वीर। 10 को 5 डिग्री होगा पारा भास्कर एक्सपर्ट शिवेंद्र सिंह , मौसम वैज्ञानिक 5.00 10 जनवरी 6.009 जनवरी 8.008 जनवरी 8.007 जनवरी 8.006 जनवरी 9.005 जनवरी लुधियाना, सोमवार 5 जनवरी, 2026 ठंड का कहर सेहत का रखें ध्यान

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *