ऋषि नगर इलाके में रविवार सुबह 10 बजे उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब एक घर में फ्रिज का कंप्रेसर अचानक फट गया। धमाके के साथ आग लगने से दंपती बुरी तरह झुलस गया। घायलों की पहचान नीतू (32) और नीरज (32) के रूप में हुई है, जो ऋषि नगर के जेड ब्लॉक के निवासी हैं। परिजनों के अनुसार नीतू सुबह फ्रिज में सामान रखने के लिए उसका दरवाजा खोल रही थीं। इसी दौरान कंप्रेसर में जोरदार धमाका हुआ और आग की लपटें निकलने लगीं। नीतू आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गईं। पास ही मौजूद पति नीरज जब उन्हें बचाने दौड़े तो उनकी बाजू भी झुलस गई। घायलों को सिविल अस्पताल लाया गया। जहां से दोनों को पटियाला स्थित राजिंद्रा अस्पताल रेफर कर दिया गया है। कंप्रेसर फटने के ये हैं कारण फ्रिज के कंप्रेसर में अत्यधिक गर्मी या दबाव बढ़ने से ब्लास्ट का खतरा रहता है। मुख्य कारणों में शॉर्ट सर्किट, खराब वायरिंग, वोल्टेज फ्लक्चुएशन और कैपेसिटर फेल होना शामिल है, जिससे चिंगारी या गर्मी पैदा होती है। इसके अलावा, रेफ्रिजरेंट लाइन में ब्लॉकेज, अतिरिक्त गैस भरना या प्रेशर-रिलीफ सिस्टम का काम न करना भी हादसे की वजह बनता है। फ्रिज के आसपास हवा की कमी और नियमित सर्विस न कराने से कंप्रेसर ओवरहीट होता है। पुराने या घटिया क्वालिटी के फ्रिज में यह जोखिम अधिक होता है। अतः सुरक्षा के लिए चेतावनी संकेतों को नजरअंदाज न करें। इधर, हाईटेंशन तारों में स्पार्किंग से घरमें लगी आग, 2 गैस सिलेंडरों में ब्लास्ट जमालपुर के रसीला नगर में रविवार शाम हाईटेंशन तारों में स्पार्किंग से एक बंद घर में आग लग गई। मालिक हरजीत सिंह परिवार सहित बाहर थे। देखते ही देखते आग रसोई तक पहुंच गई, जिससे गैस सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। धमाके सुन पड़ोसियों ने घर खाली कर दिए। सूचना पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने एक घंटे में आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों ने एक फटा हुआ और दो सुरक्षित सिलेंडर बाहर निकाले। घर का पूरा सामान जलकर राख हो गया है। विवेक आर्य, एसोसिएट प्रोफेसर, सीयू {• रेगुलेटर और रबर होज की नियमित जांच करें। {सिलेंडर सही तरीके से इंस्टॉल करें और वाल्व की स्थिति समय-समय पर जांचें। •{ गैस लीक की आशंका होने पर माचिस, लाइटर या इलेक्ट्रिक स्विच बिल्कुल न चलाएं।


