श्री गोविंद गोधाम में छप्पन भोग के साथ पावन पालकी व ध्वज पूजन

लुधियाना| श्री गोविंद गौधाम में नैय्यर परिवार की तरफ से धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। सुरेंद्र मोहन नैय्यर, नरेंद्र मोहन, वीरेंद्र मोहन और रवेत मोहन नैय्यर निखिल नैय्यर, विश्व मोहिनी नैय्यर, भवनीत मोहन, ज्योति नैय्यर और रिद्धि नैय्यर परिवार सहित भगवान की पालकी और धर्म ध्वज का पूजन किया। मंत्रोच्चार और शंखध्वनि के बीच समूचा वातावरण जय श्री कृष्णा के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। इस अवसर पर ठाकुर जी का शृंगार किया गया। प्रभु को सुगंधित पुष्प मालाओं से सुसज्जित कर छप्पन भोग अर्पित किया गया। विभिन्न प्रकार के मिष्ठान और व्यंजनों से सजी थालियां भक्तों के आकर्षण का केंद्र बनी। इस उत्सव में लुधियाना की कई प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की। सुंदरदास धमीजा, अशोक धवन, मनोहर वर्मा, प्रमोद दीवान, राज गोयल, सोनी वालिया और अनूप सग्गड़ सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पालकी के दर्शन किए और गौ-सेवा के पुनीत कार्य में सहभागी बनें। इस दौरान नैय्यर परिवार ने कहा कि गौ-सेवा ही माधव सेवा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *