लुधियाना| माता वैष्णो देवी मंदिर परिसर में रविवार को अध्यक्ष सुभाष कुमार गर्ग की अध्यक्षता में जनरल बॉडी की बैठक की गई। मंदिर ट्रस्टी सुरजीत कौर की तरफ से माता वैष्णो देवी अस्पताल को दान की लिफ्ट का नई उद्घाटन किया। संस्था की मजबूती और पारदर्शिता पर जोर देते हुए कैशियर आनंद गोयल ने पिछले तीन वर्षों का आय-व्यय विवरण साझा किया। नरेश बंसल ने मंदिर के विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट पेश की। इस अवसर पर प्रबंधन समिति ने उत्कृष्ट सहयोग के लिए बडिंग ग्रुप के मालिक संजीव बंसल को उत्तम गुणवत्ता के एल्युमिनियम कार्य के लिए और डॉ. आरके अग्रवाल को निशुल्क ओपीडी सेवाओं देने के लिए सम्मानित किया। बैठक के अंत में संयुक्त सचिव वनीत सचदेवा ने आगामी चुनाव प्रक्रिया की घोषणा की जिसके तहत 11 जनवरी को नामांकन, 18 जनवरी को नाम वापसी और 1 फरवरी को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी। बैठक में अशोक सिंगला, कुलदीप सिंगला, अरविंद जैन, रघुबीर गुप्ता मौजूद रहे।


