आर्थोनोवा क्लब को 6 विकेट से दी मात

जालंधर| जतिन क्रिकेट क्लब और आर्थोनोवा क्रिकेट क्लब के बीच टी-20 मैच खेला गया। कप्तान जतिन ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का चयन किया। आकाश और सरब ने 1-1 विकेट, अभयदीप ने 2 विकेट और बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए जतिन ने 3 विकेट हासिल किए और आर्थोनोवा क्लब को 179 रन पर टीम को रोक दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जतिन क्लब की टीम में बल्लेबाजी करते हुए कप्तान जतिन ने शानदार 50 रनों की पारी खेली, अभयदीप ने 77 स्कोर, रिधम सत्यवान ने 30, आर्यन कोहली और वंश ने 12-12 रनों की पारी खेली और 180 रन के लक्ष्य को हासिल कर मैच अपने नाम किया। नितिन की तरफ़ से अभयदीप को प्लेयर ऑफ द मैच और जतिन को बेस्ट परफार्मेंस अॉफ द डे के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। बेस्ट बॉलर भी जतिन को चुना गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *