शाकंभरी जयंती पर निशुल्क बांटी सब्जी, प्रतिभाओं का किया सम्मान

भास्कर न्यूज | राजिम नगर के पटेल मरार समाज द्वारा शाकंभरी जयंती तथा महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले एवं माता सावित्रीबाई फुले की जयंती हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर समाज सेवा और जनकल्याण की मिसाल पेश करते हुए नगर के बस स्टैंड परिसर में हजारों लोगों को निशुल्क सब्जी वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें माता शाकंभरी की झांकी एवं जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा। कार्यक्रम में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, पत्रकारों, पार्षदों एवं विभिन्न समाज प्रमुखों का सम्मान किया गया। वहीं समाज के बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजिम विधानसभा के विधायक रोहित साहू रहे। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू एवं पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश संयोजक राजेंद्र नायक पटेल एवं तेजराम पटेल ने की। विशेष रूप से नगर पालिका अध्यक्ष महेश यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता जितेंद्र सोनकर, छाया राही, देवकी साहू, पटेल समाज के प्रदेश महामंत्री सोमनाथ पटेल, नगर अध्यक्ष भूखन पटेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। विधायक रोहित साहू सहित सभी अतिथियों ने स्वयं बस स्टैंड पहुँचकर लोगों को निशुल्क सब्जी वितरण किया। कार्यक्रम में पार्षद भारत यादव, बलराम यादव, तुषार कदम, जानकी पटेल, सुरेश पटेल, अजय पटेल, पार्षद प्रतिनिधि कुलेश्वर साहू, यशवंत निराला, भाजपा नेता संजीव साहू, शरद पारकर, पूरन यादव, राजेश धीवर, नगर सचिव कमल पटेल, आशाराम पटेल, दामोदर पटेल, संजू पटेल, उत्तम पटेल आदि मौजूद थे। अपने संबोधन में विधायक साहू ने कहा कि पटेल समाज एक मेहनतकश, संगठित और प्रगतिशील समाज है, जो प्रकृति का संरक्षक है। हरी-भरी सब्जियों के उत्पादन के माध्यम से यह समाज जनमानस को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने समाज की मांग पर सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 15 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय एवं नगर पालिका अध्यक्ष महेश यादव ने कहा कि मरार पटेल समाज परोपकारी एवं जीवनदायिनी समाज है। माता सावित्रीबाई फुले ने शिक्षा की अलख जगाकर भारत की प्रथम शिक्षिका के रूप में देश को नई दिशा दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *