राजिम| कंडरा आदिवासी समाज राजिम राज के सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक रोहित साहू द्वारा 25 लाख रुपS की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह सामुदायिक भवन राजिम मेला मैदान क्षेत्र में स्थित कंडरा आदिवासी समाज की स्वयं की भूमि पर, मेला मैदान के समीप निर्मित किया जाएगा। भवन निर्माण की स्वीकृति मिलने पर कंडरा आदिवासी समाज के समाज प्रमुखों एवं पदाधिकारियों ने विधायक निवास पहुँचकर विधायक रोहित साहू से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर समाज की ओर से विधायक को गुलदस्ता, शाल एवं श्रीफल भेंट कर आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर कंडरा आदिवासी समाज राजिम राज के अध्यक्ष विजय कंडरा सहित टीकम कटियारा, भीम कंडरा, सत्यप्रकाश कंडरा, लोकेश कंडरा, कैलास कंडरा, कौशल कंडरा, बाबुलाल कंडरा, रामकुमार कंडरा, रवि कंडरा, शिवकुमार कंडरा तथा समाज के अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।


