एनएसयूआई की मासिक बैठक व शपथ ग्रहण आज

चित्तौड़गढ़ | एनएसयूआई संगठन की मासिक बैठक एवं नव घोषित कार्यकारिणी का शपथग्रहण 5 जनवरी को होगा। ज़िलाध्यक्ष कन्हैया वैष्णव ने बताया कि संगठन की नवनियुक्त कार्यकारिणी की शपथ प्रक्रिया के साथ जिला संगठन की मासिक बैठक सुबह साढ़े 10 बजे स्थानीय दीपक वाटिका में आयोजित की जाएगी। इससे पूर्व कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा तैयार करने के साथ ही इनके संचालन के लिए अलग-अलग ज़िम्मेदारी दी जाएगी। जिलाध्यक्ष ने सम्पूर्ण जिला कार्यकारिणी को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने की अपील की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *