एनएसयूआई में गुटबाजी तेज, अब कार्यकारी जिलाध्यक्ष को नोटिस

भास्कर न्यूज | चित्तौड़गढ़ कांग्रेस के अग्रिम संगठन एनएसयूआई में गुटबाजी दूर नहीं हो रही है। अब एनएसयूआई के कार्यकारी जिला अध्यक्ष संजय राव को प्रदेश कार्यालय ने कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। ये नोटिस प्रदेश महासचिव मुकेश नरणिया के हस्ताक्षर से जारी हुआ है। इसमें बताया गया कि संजय राव को संगठन द्वारा कार्यकारी जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया था, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने खुद को जिला अध्यक्ष के रूप में प्रचारित किया। नोटिस के अनुसार संजय राव द्वारा पोस्टर, बैनर और सोशल मीडिया के माध्यम से खुद को एनएसयूआई जिला अध्यक्ष बताया गया। इसके साथ ही संगठन से जुड़े कई कार्यक्रम खुद से आयोजित करने की भी शिकायतें सामने आई हैं। ये बात संगठन के संविधान और अनुशासन के खिलाफ है। इससे संगठनात्मक व्यवस्था प्रभावित होती है। बताया गया कि नियुक्ति के पहले ही दिन संजय राव के स्वागत कार्यक्रम के दौरान भी उन्होंने खुद को एनएसयूआई का जिला अध्यक्ष बताते हुए नेम प्लेट हाथ में ले रखी थी। जबकि एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष कन्हैया लाल वैष्णव हैं, जबकि संजय राव को कार्यकारी जिलाध्यक्ष बनाया गया था। प्रदेश के कुछ जिलों में कार्यकारी अध्यक्ष बनाया हुआ है। दूसरी ओर संजय राव ने कहा कि कार्यकर्ता उनकी कार्यशैली से प्रभावित होकर उनके नाम के आगे जिला अध्यक्ष लिखते हैं और कोई भी मुझे कार्यकारी कहना पसंद नहीं करता। संगठन में जिम्मेदारी मिलने के बाद से वे सबसे ज्यादा सक्रिय होकर काम कर रहा हूं। जबकि जिले के अधिकृत अध्यक्ष डमी कैंडिडेट की तरह बैठे हुए हैं। जिले की छात्र राजनीति उन्हें ही जिला अध्यक्ष के रूप में मानती है। कौन सक्रिय है और कौन नहीं, यह पूरे जिले को पता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *