चित्तौड़गढ़ | तंबोलिया के फतेहपुर मोहल्ले में स्थित ट्यूबवेल पिछले करीब एक साल से खराब पड़ा है। इससे मोहल्ले में पेयजल संकट है। लोगों को पानी के लिए गांव के दूसरे हिस्सों में जाना पड़ रहा है। शिकायत के बावजूद ट्यूबवेल की मरम्मत नहीं करवाई गई। फतेहपुर मोहल्ले के ट्यूबवेल की शीघ्र मरम्मत कर पेयजल आपूर्ति बहाल की जाए। -सुरेश कुमार


